HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 2 November 2019

जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार पत्रिका 
             धार - जिला जेल धार मुख्यालय पर बंदियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति के साथ मनाया गया 64 वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस।
               कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजाराम बड़ोदिया जी , विशेष अतिथि के रूप में विधिक सेवा प्राधिकरण जिला अधिकारी श्रीमती रेखा द्विवेदी वर्मा,अध्यक्षता जेल अधीक्षक श्री सतीश उपाध्याय , अतिथि पूर्व प्राचार्य श्री राम अवतार सिंह परिहार, सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा, योग शिक्षक विश्वजीत शर्मा, पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती लेखा शर्मा,जेलर यशवंत सिंह मांझी मंचासीन थे।
                 मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रज्वलित कर किया।
                  जेल स्टाफ द्वारा सरस्वती वंदना गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश द्वारा सभी बंदियो को स्थापना दिवस की बधाई दी और अपने जीवन में नेक कार्य करने का संकल्प भी दिलाया । जेल के बन्दियों द्वारा अनेक प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आदिवासी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक श्री निर्भय सिंह राठौर, जेल शिक्षक ए एन मार्शल सहित अनेक जेल पहरी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment