HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 16 November 2019

धार के दो मंडलों के लिए रायशुमारी हुई, एक में पांच और एक में तीन दावेदार सामने आए

धार के दो मंडलों के लिए रायशुमारी हुई, एक में पांच और एक में तीन दावेदार सामने आए 

 कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में पांच दावेदार और केसरीमल सेनापति मंडल में तीन दावेदार 
संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
              धार - धार में दो भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए शनिवार को रायशुमारी की गई। इस बार मंडल और जिलाध्यक्ष के लिए पार्टी ने आयु सीमा निर्धारित कर दी है। धार में हुई रायशुमारी के दौरान इस निर्णय से असंतुष्ट वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की पीड़ा भी झलक पड़ी। 
इधर सभी सदस्यों को पैनल में नाम देने से पहले बैठक लेकर सभी नियम समझाए गए। इसके बाद भी एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने 40 साल आयु सीमा से अधिक होने पर भी अपनी दावेदारी पेश की। धार में केसरीमल सेनापति और कुशाभाऊ ठाकरे नगर मंडल अध्यक्ष के लिए रायशुमारी हुई। धार में जैतपुरा और यहीं के दो बूथ और बढ़ाने से अब कुल 97 बूथ हो गए हैं। 

              कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में पांच की दावेदारी : कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के लिए रायशुमारी भाजपा नगर कार्यालय में की गई। यहां पांच लाेगों ने अपनी दावेदारी पेश की। इसमें पार्षद पति जयराज देवड़ा, नीतेश अग्रवाल, मयंक महाले, साकेत अग्रवाल के अलावा 42  साल के  आशीष गोयल ने दावेदारी पेश की। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलादसिंह सोलंकी निर्वाचन अधिकारी थे। उनके सहायक के तौर पर अजय फकीरा थे। पर्यवेक्षक पूर्व विधायक गट्टु बना के पुत्र  ओमप्रकाश राठौर ( बना ) थे। इस मंडल में 50 बूथ हैं। 
                केसरीमल सेनापति मंडल में तीन दावेदार : केसरीमल सेनापति मंडल की रायशुमारी भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर बाद की गई। यहां तीन लोगों ने दावेदारी की। इसमें वर्तमान पार्षद विपिन राठौर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल और पुरुषोत्तम चौहान ने दावेदारी की। इस मंडल में 47 बूथ हैं। 

             वरिष्ठजनों को संज्ञान में देकर ही की दावेदारी : 40 साल से अधिक आयु में दावेदारी करने वाले आशीष गोयल ने बताया कि वरिष्ठजनों को संज्ञान में लाकर ही मैंने अपनी दावेदारी की है। इस अवसर के लिए मैं काफी दिनों से तैयारी कर रहा था। लंबे समय से संगठन के लिए चुनाव प्रबंधन सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। मुझे पार्टी के लिए काम करने का अनुभव है। वैसे भी मेरी आयु मात्र डेढ़ साल अधिक है। कार्यकर्ता भी चाहते थे इसलिए दावेदारी की। 

No comments:

Post a Comment