HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 20 November 2019

सातवां पद्मश्री फड़के संगीत समारोह में प्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा 21 नवंबर को धार शहर में

 सातवां पद्मश्री फड़के संगीत समारोह में  प्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा 21 नवंबर को धार शहर  में

संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
             धार  - ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन जैसे कालजयी कई भजनों को अमर करने वाले प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा 21  नवंबर को धार में पद्मश्री फड़के संगीत समारोह में सातवें पद्मश्री फड़के कला सम्मान को ग्रहण करेंगे। आयोजन समिति के संयोजक डॉ दीपेंद्र शर्मा ने बताया कि भजन सम्राट जलोटा जी व आयोजन की  लोकप्रियता को देखते हुए आयोजन स्थान में केवल प्रथम दिन के लिए परिवर्तन किया गया है पहले दिन का आयोजन सीटी इंटरनेशनल स्कूल परिसर (पुराना सेंट टेरेसा) में आयोजित होगा। शेष दूसरे दिन नृत्य और तीसरे दिन सितार वादन का आयोजन पूर्ववत उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में ही आयोजित होंगे। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इस संगीत समारोह में स्थापित कलाकारों के समक्ष व साथ ही नवोदित व स्थानीय कलाकारों भी मंचीय प्रस्तुति का अवसर दिया जाता है। इससे कलाकारों को और निखरने का अवसर मिलता है।
भजन सम्राट अनूप जलोटा 31 वर्षों के बाद 21 नवंबर को धार शहर में अपनी जादुई आवाज से सभी को रोमांचित करेंगे। पद्मश्री फड़के संगीत समारोह के अन्य आकर्षण में स्थानीय और नवोदित कलाकार यश शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। पहले दिन के दूसरे सत्र में शास्त्रीय गायिका स्मिता मोकाशी का गायन भी होगा। आयोजन के दूसरे दिन उत्कृष्ट विद्यालय में कत्थक नृत्य एकल व समूह प्रस्तुति के होंगे।  आयोजन शाम ठीक 7.05 से आरम्भ होंगे। यह जानकारी संचालन समिति सदस्य श्रीमती हर्षा रुनवाल ने दी है।

No comments:

Post a Comment