HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 14 October 2019

संस्था जय हो द्वारा शरद पूर्णिमा पर श्वांस एवं दमा रोगियों को नि:शुल्क दवाई का वितरण किया गया

संस्था जय हो द्वारा शरद पूर्णिमा पर श्वांस एवं दमा रोगियों को नि:शुल्क दवाई का वितरण किया गया 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
                      धार  - शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था , संस्था जय हो द्वारा   स्वर्गीय श्रीमती चंद्रा नारायण शास्त्री की स्मृति में शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्वांस एवं दमा रोगियों को शास्त्री मेडिकल स्टोर आनंद चौपाटी पर  नि:शुल्क दिव्य औषधि का वितरण किया गया ।
                   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  हरि शंकर जी शुक्ला  , विशेष अतिथि  संदीप जी सुरी प्रदेशाध्यक्ष अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन थे । साथ मे राष्ट्रीय सचिव  अजय चौधरी भी थे । 
                     सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान विष्णु एवं स्वर्गीय श्रीमती चंद्रा नारायण शास्त्री के चित्र पर पुष्प हार , दीप प्रज्वलन कर पूजन कर नि:शुल्क दवाई का वितरण का शुभारंभ किया । 
                   संस्था जय हो के संस्थापक सदस्य डाँ अशोक शास्त्री ने बताया कि रात्रि तक लगभग एक हजार ( 1000 ) श्वांस एवं दमा रोगियों को नि:शुल्क दिव्य औषधि का वितरण किया गया, साथ इस दवाई को लेने की विधि, परहेज की जानकारी भी दी । इस पुनीत कार्य में संस्था जय हो के संस्थापक सदस्य सर्वश्री धर्मेन्द्र जोशी,  अजय चौधरी, उमेश शर्मा, सुनील सिंह राठौर, सुनील दौराया,  संजय शर्मा, पार्थ शास्त्री,  दीपेंद्र  सिंह ठाकुर, निलेश जोशी, नवीन गर्ग आदि का विशेष सहयोग रहा । उक्त जानकारी संस्था जय हो के संस्थापक सदस्य संजय शर्मा ने दी

No comments:

Post a Comment