HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 31 October 2019

कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा का किसान आक्रोश आंदोलन 4 नवंबर को

कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा का किसान आक्रोश आंदोलन 4  नवंबर को

संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार पत्रिका 
          धार-  प्रदेश सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी आगामी 4 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेगी। भाजपा  मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आंदोलन की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष राज बर्फा की अध्यक्षता में एक बैठक जिला कार्यालय में गुरुवार को आयोजित की गई जिसमें कहा गया कि कमलनाथ सरकार की किसान कर्जमाफी के झूठे वादे का भी शिकार हुए हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि किसानों की उपेक्षा के खिलाफ पार्टी 4 नवंबर को धार जिला मुख्यालय पर किसान आक्रोश आंदोलन करेगी तथा कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा जिसमें  किसान और पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे । सांसद छतर सिंह दरबार ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने किसानों से कर्जा माफ करने का वादा किया था, लेकिन कर्जमाफी नहीं हुई। भीषण बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ, लेकिन किसानों की सुध लेने के लिए मुख्यमंत्री या सरकार का कोई मंत्री उनके खेतों तक नहीं पहुंचे। ना सर्वे हुआ, न मुआवजा मिला है।
         बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पटोदिया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सोलंकी, राम लाल यादव,अंतर सिंह नागर, दीपक शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment