HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 5 September 2019

नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह द्वारा सरदारपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण

नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह द्वारा सरदारपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण

संजय शर्मा 
हैलो धार 
                      धार - धार - प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री  जयवर्धन सिंह ने  धार जिले के सरदारपुर में स्थित मंत्र मार्ग पर स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (द्वितीय चरण) अन्तर्गत 2 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से बने सीमेंट कांक्रीट रोड, पेवर्स तथा नाल निर्माण का लोकार्पण किया।
                        नगरीय प्रशासन मंत्री श्री सिंह ने इसके पूर्व विजय स्तम्भ पर माल्यार्पण भी किया। श्री सिंह ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारम्भ किया। श्री सिंह ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि टंट्या मामा का देश आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्हीं की देन की वजह से आज हम स्वतंत्र है और टंट्या मामा को हम सदैव याद करते रहेंगे। श्री सिंह ने कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। हम जातिवाद से ऊपर उठकर गरीबों के उत्थान के लिए प्रयास करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि हमारे युवाओं के सामने दो बड़ी चुनौतियां है, जिसमें एक शिक्षा और दूसरी रोजगार की। अच्छी शिक्षा की सुविधा तथा रोजगार की सुविधा मिले, ऐसे प्रयास करना होगा। जिससे हमारे युवा पढ़-लिखकर आगे बढ़े और रोजगार मिलने पर वे आत्मनिर्भर बन सके।  
                        श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल ने जो मांगे रखी है, उन मांगों को हम पूरी करेंगे। हर मोहल्ले का विकास हो और हर वर्ग के विकास के लिए हरसंभव कोशिश की जावेंगी। सरदारपुर में माह नदी से लेकर मुक्तिधाम तक की सड़क निर्माण और मुक्तिधाम के सौन्दर्यीकरण तथा वार्ड क्रमांक 5 में भी एक आदर्श सड़क के लिए 25 लाख रूपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। श्री सिंह ने सरदारपुर में स्टेडियम निर्माण कराने की घोषणा की और मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देष दिए है कि वे स्टेडियम की डीपीआर तैयार कर षीघ्र भोपाल भेजे। श्री सिंह ने कहा कि माही नदी के प्रति लोगों में बड़ी आस्था है। इसलिए माही नदी के तटों पर घाट निर्माण के लिए राषि षीघ्र उपलब्ध कराई जाऐंगी। जिससे घाटों का निर्माण हो सके और इसका लाभ आम जनता को मिल सके। श्री सिंह ने कहा कि जय किसान योजना के तहत किसानों के खातों में 2 लाख रूपये तक की राशि शीघ्र आ जाऐंगी। 
                       सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  प्रताप ग्रेवाल ने  अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जावेंगे। प्रदेश में सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया है। यह हमारे लिए खुशी की बात है। श्री ग्रेवाल ने कहा कि आदर्श सड़क की डीआर तैयार करने, फुलगावडी से कॉलेज तक की सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए है। इसके लिए मंत्री जी का आभारी है।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुन्द गौतम, मुजीब कुरेशी,  हर्षवर्धन दत्तीगांव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री सिंह तथा अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। इस अवसर पर मंत्री जी को तीर-कमान भी भेंट की। 
                      इस अवसर पर पूर्व विधायक नीमखेडा, अभिभाषक  रमेशचन्द्र शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष  महेश भाभर, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, सरदारपुर तथा राजगढ़ नगर परिषद के पार्षदगण, त्रि-स्तरीय पंचायतराज के जनप्रतिनिधि, मुख्य नगरपालिका अधिकारी व अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में श्री नवीन ने टंट्या मामा पर आधारित कविता प्रस्तुत की। 
                    कार्यक्रम के पश्चात नगरीय प्रशासन मंत्री श्री सिंह ने राजगढ़ शहर की मुख्य सड़क के लिए 3 करोड़ रूपये स्वीकृत करने तथा पेयजल पाईप लाईन के लिए 11 करोड़ रूपये की स्वीकृति की घोषणा की। श्री सिंह ने इस अवसर पर राजगढ़ में स्थित वार्ड क्रमांक 15 में 38.89 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड, वार्ड क्रमांक 2 एवं 5 में 37.13 लाखस रूपये की लागत से बनने वाली नाली निर्माण कार्य की आधारशीला रखी। श्री सिंह ने विशेष निधि अंतर्गत 82.92 लाख रूपये की लागत से बने सी.सी. रोड तथा नाली निर्माण का लोकार्पण किया। उन्होने मुत्रयमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत 141.82 लाख रूपये की लागत से बने सीमेंट कांक्रीट रोड, वार्ड क्रमांक 3, 4 और 13 में रोड निर्माण का लोकार्पण किय। साथ ही 134.77 लाख रूपये की लागत से गोविन्दपुरा जलाशय से रेलिया डेम तक पाईप लाईन विस्तार कार्य का लोकार्पण किया।

No comments:

Post a Comment