HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 16 September 2019

किसान मोर्चा ने किसानों की ऋण माफी एवं अतिवृष्टि से नुकसान के संबंध में ज्ञापन दिया

किसान मोर्चा ने किसानों की ऋण माफी एवं अतिवृष्टि से नुकसान के संबंध में ज्ञापन दिया

संजय शर्मा संपादक 
हैलो - धार पत्रिका
             धार -भाजपा किसान मोर्चा जिला धार द्वारा किसानों की ऋण माफी करने एवं फसल बोनस व धार जिले में अतिवृष्टि से हुए फसल नुकसान के संबंध में महामहिम राज्यपाल मोहदय के नाम धार कलेक्टर कार्यालय में एसएलआर को एक ज्ञापन दिया गया।
               भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट ने बताया की कांग्रेस द्वारा  वचन पत्र अनुसार किसानों के ऋण माफी की घोषणा की गई थी।जिसमे सभी किसानों का 2 लाख रुपये तक का ऋण माफ किया जाना था।लेकिन कमलनाथ सरकार बनने के बाद अभी तक कई किसानों का कर्ज माफ नही किया है।जिससे किसान वर्ग बैंको में ओवरड्यू होकर ब्याज तले दब रहा है।जिससे किसानों की आत्महत्या जैसी घटना बढ़ रही हैं। जिसका ताजा उदाहरण धार विधानसभा के गांव नाननवासा के किसान अमर सिंह पिता पुनाजी द्वारा की जाने वाली आत्महत्या है।जाट ने बताया की जिले अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का संबंधित अधिकारियों द्वारा सर्वे कराकर किसानों को फसलों का बीमा व तत्कालीन राहत राशि दिलाई जावे , अन्यथा किसान मोर्चा इस विषयों को लेकर धरना प्रदर्शन व आंदोलन करेगा।
                   ज्ञापन अवसर पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ अमृतलाल पाटीदार , महामंत्री संजय मुकाती   अमित पाटीदार, रामेश्वर  पाटीदार,  रामदयाल यादव,  रामेश्वर गढ़ी,  जितेन्द्र सिँह छायण,  रतनलाल यादव, कमल देवड़ा,मोहन लाल शर्मा , विकास शर्मा सहित अनेक किसान मोर्चा सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment