HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 20 September 2019

फसलों से हुए नुकसान पर प्रदेश सरकार उदासीन, विधानसभावार भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

फसलों से हुए नुकसान पर प्रदेश सरकार उदासीन, विधानसभावार भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन 

संजय शर्मा संपादक  
 हैलो -धार पत्रिका 
                   धार-  अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान के बाद प्रदेश की कमलनाथ सरकार का रवैया किसानों और लोगों के प्रति उदासीन होने के कारण भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी विधानसभा मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन मे राज्य सरकार द्वारा सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा राशि दिए जाने के साथ ही राज्य में बिजली एवं सड़क व्यवस्था चौपट होने के बाबद राज्य सरकार को जगाने के लिए इस आंदोलन की को जरूरी बताया।सभी विधानसभा मुख्यालय पर धरना देकर राज्यपाल के नाम 21 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपें गए। 
                      भाजपा मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि धार विधानसभा क्षेत्र का धरना प्रदर्शन  स्थानीय अभिव्यक्ति स्थल त्रिमूर्ति नगर  पर  विधायक श्रीमती नीना वर्मा के नेतृत्व में  किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा भी विशेष रुप से शामिल हुए। यहां अपर कलेक्टर श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी को विधायक श्रीमती नीना वर्मा द्वारा ज्ञापन सौंपकर किसानों के हितार्थ अभिलंब कार्रवाई की मांग की।

                 इसी प्रकार बदनावर में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा व भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट , मनावर में पूर्व विधायक श्रीमती रंजना बघेल, धरमपुरी में युवा नेता गोपाल कन्नौज, सरदारपुर में पूर्व विधायक करण सिंह पवार व सँजय बघेल, गंधवानी में पूर्व सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर व सरदार सिंह मेड़ा, तथा कुक्षी सांसद छतर सिंह दरबार व वीरेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में धरना आंदोलन किया गया। 
कांग्रेस सरकार कर रही जनता के हितों की अनदेखी - श्रीमती वर्मा
प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक ऐसी गूंगी-बहरी सरकार है जिसे जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। पूरे प्रदेश में अतिवृष्टि से जनता और किसान परेशान है, लेकिन कहीं भी सरकार और प्रशासन की मौजूदगी नहीं दिखाई देती है। सरकार का एक भी नुमाइंदा ऐसा नहीं है जिसने बाढ़ पीडितों के बीच पहुंचकर उन्हें संबल देने का काम किया हो।किसानों का हमदर्द बनकर सत्ता में आयी कांग्रेस का जनता के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के कमलनाथ सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र  को भी नहीं निभाया है  प्रदेश की जनता व किसान समस्याओं से जूझ रहे हैं ।किसानों फसल बर्बाद हो चुकी है बाढ़ के अतिरिक्त सोयाबीन की फसल अवकलन का शिकार हुई है फसलों में कीट व्याधि से भी नुकसान हुआ है सभी फसलों को शतप्रतिशत नुकसान मानकर किसानों को प्रति हेक्टर ₹40000 की मुआवजा राशि दी जावे ताकि किसान रवि की फसल में जुड़ सकें।
               इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु राठौर व दिलीप पटोदिया,श्याम नायक, शरद विजयवर्गीय, राजीव यादव,देवेन्द्र पटेल,विनीत मंडलोई, कैलाश पिपलोदिया,भगवान दास मालवीय, पियूष सोनगरे, जितेंद्र बैरागी, विजय रघुवंशी ने भी संबोधित कर कमलनाथ सरकार की विफलताओं को उल्लेखित किया।धार में हुए प्रदर्शन के दौरान संभागीय सह  मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री उमेश गुप्ता, धार नगर अध्यक्ष अनिल जैन बाबा, दिग्ठान मंडल अध्यक्ष विनीत मंडलोई, तिरला मंडल अध्यक्ष अमित पाटीदार, धार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, पीथमपुर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रघुवंशी, 
                     कालीचरण सोनवानिया,अजय फकीरा, विश्वास पांडे, पुरुषोत्तम चौहान, नंदराम पहलवान, विकास शर्मा खरसोड़ा ,शिव पटेल, राजेश हारोड़, प्रकाश धाकड़, बादल मालवीय, प्रकाश टामकिया, देवेंद्र रावल,  गोल्डी चौहान, बादल मालवीय,कमल रघुवंशी, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। त्रिमूर्ति नगर से नारेबाजी करते हुए सभी कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां ज्ञापन सौंपा गया। संचालन पार्षद विपिन राठौर ने किया व आभार नगर अध्यक्ष अनिल जैन बाबा ने माना

No comments:

Post a Comment