HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 17 September 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का जन्मदिन युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ने गरीब परिवार के बच्चों को पाठ्य सामग्री व फल वितरण कर सेवा सप्ताह के रूप में मनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का जन्मदिन युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ने गरीब परिवार के बच्चों को पाठ्य सामग्री व फल वितरण कर सेवा सप्ताह के रूप में मनाया

संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
              धार - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह नवासा ने भी फ़िजूल खर्ची छोड़ सेवा दिवस मनाने का संकल्प इंदौर विधायक आकाश विजयवर्गीय के जन्मदिन पर लिया था । 
              मोदीजी के जन्मदिन पर संत डॉ भय्यूजी महाराज की प्रेरणा से एवं श्री सदगुरू दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट सचिव डॉ आयुषी देशमुख के सहयोग से गरीब परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से निःशुल्क संचालित सूर्योदय धरतीपुत्र ज्ञान प्रबोधिनी स्कूल तोरनोद में पाठ्य सामग्री वितरण फल व मिठाई खिलाकर जन्मोत्सव मनाया साथ ही स्वच्छता अभियान कर स्कूल परिसर में पौधा रोपण भी किया गया।
                          इस अवसर पर स्कूल समिति अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव विकास शर्मा,स्कूल प्राचार्य श्रीमती रविता तिवारी, रामदयाल यादव, राधेश्याम निगम , भरत, दशरथ यादव,शांतिलाल शर्मा , शुभम  कलोडिया, गोपाल, फुलकुवर मालीवाड़ सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment