HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 9 September 2019

11 सितंबर से परम विदुषी ऋचा गोस्वामीजी द्वारा शिवमहापुराण ज्ञानयज्ञ कथा भोपाल में

11 सितंबर से परम विदुषी ऋचा गोस्वामीजी द्वारा शिवमहापुराण ज्ञानयज्ञ कथा भोपाल में

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
         भोपाल - परम विदुषी ऋचा गोस्वामीजी के श्रीमुख से संगीतमय श्री शिवमहापुराण ज्ञानयज्ञ 7 दिवसीय कथा भोपाल के सिंरौंजिया अग्रवाल पाठशाला भवन सराफा बाजार में श्री सिंरौंजिया अग्रवाल पंचायत सभा एवं श्री सखी संगम महिला मंडल आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। यह संगीतमय कथा दिनांक 11 सितंबर से 17 सितंबर 2019 समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कि जाएंगी।
                 परम विदुषी ऋचा गोस्वामीजी 5 वर्ष की उम्र से ही भागवत कथा कर रही हैं , मात्र दस वर्ष की अवस्था में 100 भागवत कथाएं कहने का कीर्तिमान हरिद्वार में स्थापित किया था। ऋचाजी को 9 भाषाओं का ज्ञान है। हिंदी , इंग्लिश, संस्कृत , पंजाबी, गुजराती , उड़िया ,बंगाल, उर्दू, तेलगु इत्यादि । विदुषी ने देश के लगभग 24 राज्यों के विभिन्न शहरों में कथाएं कर चुकी हैं। विदुषी ऋचा गोस्वामी भागवत कथा के अतिरिक्त देवी भागवत , शिवपुराण, नर्मदा पुराण, श्रीराम चरित मानस भक्तमाल आदि कथाएं भी विद्वतापुर्ण शैली से कहती हैं। लगातार 25 घंटे तक श्रीमद भागवत पर प्रवचन देने का रिकार्ड भी ऋचाजी ने 17 वर्ष की आयु में कायम किया था। 
            विदुषी का आश्रम अमरकंटक में है वहा श्री अमरेश्वर महादेव की स्थापना भी की गई है।यह शिवलिंग 11 फुट ऊचा व 51 टन वजन है लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से वह मंदिर का निर्माण हुआ है।

No comments:

Post a Comment