HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 10 August 2019

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण एवं पर्यटन विकास मंत्री द्वारा कुक्षी मे पुलिस थाना तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय भवन का लोकार्पण

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण एवं पर्यटन विकास मंत्री  द्वारा कुक्षी मे पुलिस थाना तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय भवन का लोकार्पण

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
                धार /कुक्षी - प्रदेश के नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण एवं पर्यटन विकास मंत्री  सुरेन्द्र सिंह बघेल ने शनिवार को कुक्षी में 61 लाख रूपये की लागत से बने पुलिस थाना भवन तथा 16 लाख रूपये से बने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। श्री बघेल ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमारी रक्षा के लिए तथा देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। इस लिए इन्हे अपने कार्य के लिए सुविधाऐ मुहैया कराना आवश्यक है। इसी के तहत इन भवनो की सौगात दी गई है। 
                     श्री बघेल ने आगे कहा कि पुलिस अपने कर्तव्यो का बेहतर ढंग से निर्वहन करे और वास्तविक अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करे और निर्दोष लोगों की सहायता करे ताकि पुलिस के प्रति आम जनता में विश्वास बना रहे। श्री बघेल ने कुक्षी तथा डही में पुलिस को एक अच्छा भवन मिले इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजे। श्री बघेल ने कार्यक्रम के पहले थाना परिसर में वृक्षारोपण किया। 
                     उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण संजय तिवारी ने इस समारोह में खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस विभाग को इन 2 भवनो की सौगात मिली है। इन भवनो के लोकार्पण से कुक्षी के अधिकारियो कर्मचारियो को कार्य करने में और अधिक सुविधा होगी तथा कार्य क्षमता मे भी वृद्धि होगी। उन्होने ने आम जनता से अपेक्षा करते हुए कहा कि पुलिस की ड्यूटी व कार्य बड रहा है। इस लिए वे पुलिस को सहयोग व मार्गदर्शन देते रहे। 
                    पुलिस अधीक्षक  आदित्य प्रताप सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि पुलिस अपने कर्तव्य तथा जिम्मेदारियों के निर्वहन करते समय इस बात का ध्यान रखे कि पीडि़त व्यक्ति को न्याय मिले और दोशी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। आम जनता में पुलिस के प्रति अच्छा संदेश  जाए, ऐसे प्रयास करे। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने अतिथियो का भव्य स्वागत किया। 
                 इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  देवेन्द्र पाटीदार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  बी एस कलेश, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  मनोहर बारिया, तहसीलदार सुश्री पूर्णिमा सिंघी, पार्षदगण, पत्रकारगण अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। आभार टीआई  कमलेश ने व्यक्त किया। 

No comments:

Post a Comment