HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 9 August 2019

जिला अपर न्यायाधीश बड़ोदिया ने बुजुर्गों को कानून की जानकारी देकर भागवत कथा में आरती की

जिला अपर न्यायाधीश बड़ोदिया ने बुजुर्गों को कानून की जानकारी देकर भागवत कथा में आरती की

संजय शर्मा 
हैलो धार पत्रिका  
                  कोद / समीप कोटेश्वर तीर्थ स्थल पर ज्योतिष सम्राट श्री विष्णु कांत जी महाराज द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सवा लाख रुद्राक्षों से शिवलिंग बनाया गया है जहाँ महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुए सवा लाख रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग के रुद्राभिषेक  कर अभिमंत्रित कर रहे है कथा के चौथे दिन 
                धार मुख्यालय से जिला अपर सत्र न्यायाधीश श्री राजाराम बड़ोदिया ने कथा स्थल पहुँच कर कथा का श्रवण किया व महाआरती भी की साथ ही अखंड रामधुन समिति सदस्यों और वहा पर रह रहे बुजुर्गों को कानूनी जानकारी दी उन्होंने बताया कि बुजुर्ग अवस्था में हमें कानून की अधिक जानकारी होना चाहिए क्योंकि हम अपनो ओर परायो के धोखे से बच सके शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी होना चाहिए तब ही हम लाभ ले सकेंगे।
            इस अवसर पर पैरालीगल वालेंटियर संजय शर्मा , पैरालीगल श्रीमती लेखा शर्मा, कोटेश्वर मंहत श्री मंगल भारती, पर्यावरण प्रेमी डॉ अमृत पाटीदार , विकास शर्मा, अखंड राम धुन समिति सदस्य रामेश्वर पाटीदार, रणजीत कंडारिया,सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment