HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 21 August 2019

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर दलीय राजनीति से ऊपर सर्वमान्य नेता थे

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर दलीय राजनीति से ऊपर सर्वमान्य नेता थे

गरीबों व कमजोर वर्ग के रक्षक के रूप में याद किए जाएंगे गौर साहब : शिवराज सिंह चौहान  

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर पंचवतत्व में विलीन 
संजय शर्मा संपादक 
हैलो - धार पत्रिका 
         भोपाल -  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर दलीय राजनीति से ऊपर प्रदेश के सर्वमान्य नेता थे। उन्हें प्रदेश के साथ भोपाल के विकास की चिंता हमेशा रहती थी। गौर एक जुझारू और संघर्षशील नेता थे। जनहित के मुद्दों पर वे कोई समझौता नहीं करते थे। एक बेबाक और स्पष्टवादी नेता थे। इसलिए कई बार वे पार्टी लाइन से हटकर अपने विचार व्यक्त करते थे। हमने राजनीति के एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दियाै, जो सबको साथ लेकर चलने पर विश्वास करता था। 

               पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्व. बाबूलाल गौर को सत्य के लिए लड़ने वाले सिपाही और मजदूरों, गरीबों व कमजोर वर्ग के हितों के रक्षक के रूप में सदैव याद किया जाएगा। गोवा मुक्ति आंदोलन से लेकर आपातकाल तक में पुलिस की लाठियों का निडरता से सामना करने वाले नायक युगों-युगों तक हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि वे एक जुझारू, संघर्षशील नेता थे। जीएडी मंत्री डाॅ गोविंद सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील, पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, गृहमंत्री बाला बच्चन, खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल, वित्त मंत्री तरुण भनौत और पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे समेत मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी गौर को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर गौर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। 
गरीबों व कमजोर वर्ग के रक्षक के रूप में याद किए जाएंगे गौर साहब : शिवराज 
अंतिम विदाई... 
           एक करिश्माई नेता, जिसने सबके दिलों पर अमिट छाप छोड़ी 
         दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री- मैंने एक राजनीतिक साथी खो दिया है। राजनीतिक जीवन में हम दो ध्रुवों पर रहे पर व्यावहारिक रूप से वो मेरे दिल के करीब थे। उन्होंने जो किया पूरी ईमानदारी से किया। 
         एनपी प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष- गौर साहब ने विधायक, मंत्री व मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की उत्कृष्ट सेवा की। अपने करिश्माई नेतृत्व से उन्होंने सबके दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। 
             राकेश सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष- बाबूलाल गौर के निधन से न सिर्फ भाजपा बल्कि प्रदेश की राजनीति में एक युग की समाप्ति हुई है। उन्होंने जिजीविषा के साथ प्रदेश में हजारों कार्यकर्ताओं का निर्माण किया। 
          गोपाल भार्गव, नेता प्रतिपक्ष- बाबूलाल गौर प्रखर, ओजस्वी व कद्दावर नेता थे। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक शून्य पैदा हो गया है। 
            डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- गौर ने अपने काम के दम पर न सिर्फ प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। वे जिंदादिल इंसान थे और कर्तव्यों के प्रति हमेशा समर्पित थे। 
             थावरचंद गेहलोत, केंद्रीय मंत्री- वे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद स्थापित करते थे। वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करते थे। 
           नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री- गौर सदैव प्रेरणा देते रहे। संगठन के दायित्वों के साथ उन्होंने संवैधानिक पदों पर रहकर सफलतम काम किया। मप्र के विकास में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। 
          नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री- बाबूलाल गौर का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्पद रहा। मध्यप्रदेश के विकास को लेकर वे हमेशा प्रयासरत रहते थे। 
           रघु ठाकुर, वरिष्ठ समाजवादी नेता- वे धुन के पक्के नेता थे, जो ठान लेते थे उसे करके ही रहते थे। विकास को लेकर उनकी सोच व्यापक थी। 
हरदिल अजीज थे गौर 
               बाबूलाल गौर हरदिल अजीज राजनेता थे। उन्होंने जीवनपर्यंत दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा के कार्य किए। भोपाल के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके निधन से हमने एक कर्मठ राजनेता और जिंदादिल इंसान खो दिया है। - लालजी टंडन, राज्यपाल 

No comments:

Post a Comment