HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 15 August 2019

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया प्रदेश के वन मंत्री श्री सिंघार द्वारा धार में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली गई, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया प्रदेश के वन मंत्री श्री सिंघार द्वारा धार में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली गई, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार पत्रिका 
           धार -  जिले में  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।  प्रदेश के वन मंत्री  उमंग सिंघार ने जिला मुख्यालय पर  स्थित किला मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में घ्वजारोहण किया। इसके बाद रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। श्री सिंघार ने संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  श्रीकांत बनोठ, पुलिस अधीक्षक  आदित्य प्रताप सिंह, परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक  रणजीत सिंह उपस्थित थे। 
                  श्री सिंघार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ का स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। इसके बाद एस.ए.एफ. तथा पुलिस प्लाटून द्वारा हर्षफायर किए गए और मालवा दरबार बैंण्ड द्वारा राष्ट्रीय धून प्रस्तुत की गई। वन मंत्री श्री सिंघार ने संयुक्त परेड की सलामी ली तथा परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। 
                     इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी प्रदर्षन तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। श्री सिंघार ने इस अवसर परस्वतंत्रता संग्राम के परिजन को शाल- श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सामूहिक परेड में विशेष सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, वन विभाग का प्लाटून, एनसीसी सीनियर-जूनियर, स्काउट गाईंड गर्ल्स, शौर्या दल तथा अन्य दलों ने भाग लिया। 
                   
श्री सिंघार ने इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। श्री सिंघार ने परेड में एन.सी.सी. सीनियर डिविजन को प्रथम, एस.एफ. प्लाटून को द्वितीय तथा होमगार्ड प्लाटून को तृतीय पुरस्कार, जूनियर स्काउट गाईड भोज कन्या को प्रथम पुरस्कार, उत्कृष्ट बालक एन.सी.सी. को द्वितीय तथा उत्कृष्ट बालिका एन.सी.सी. को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। अशासकीय सेन्ट जार्ज विद्यालय धार के छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी, शासकीय कन्या उचत्तर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय हाईस्कूल ब्रम्हाकुण्डी, अशासकीय धार पब्लिक स्कूल धार, शासकीय आदर्ष आवासीय विद्यालय, अशासकीय टायमिंग पब्लिक स्कूल धार, अशासकीय देहली पब्लिक स्कूल धार द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने पर समान रूप से उत्कृष्टता का पुरस्कार प्रदान किया।    
      इस समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष  पर्वतसिंह चौहान, वन मण्डलाधिकारी  एस.के. सागर, सहायक कलेक्टर  अमन वैष्णव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  संतोश वर्मा,  अपर कलेक्टर  शैलेन्द्रसिंह सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  वीरेन्द्र कटारे, सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग  ब्रजेशचन्द्र  पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी  व्यास, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री दिव्या पटेल, डिप्टी कलेक्टर विजय राय, तहसीलदार  भास्कर गाचले, पार्षदगण, पत्रकारगण, छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
वन मंत्री  सिंघार ग्राम आमल्या भेरू में आयोजित विशेष मध्यान्ह कार्यक्रम में भाग लिया 
अतिथि तथा अधिकारियों ने बच्चों के बीच बैठकर भोजन ग्रहण किया 
              राज्य शासन के निर्णय अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2019 को जिले में शाला स्तर पर उत्सव के रूप में मनाया गया। वन मंत्री उमंग सिंघार, कलेक्टर  श्रीकांत बनोठ, पुलिस अधसीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, वन मण्डलाधिकारी  एस.के. सागर, सहायक कलेक्टर  अमन वैष्णव ने प्राथमिक विद्यालय आमल्या भेरू में आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को भोजन परोसा और छात्र-छात्राओं के साथ भोजन ग्रहण किया। स्कूली बच्चे मंत्री तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारी अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए। बच्चो को विशेष भोज में सब्जी, पूरी, खीर, पकोडे,, लड्डू आदि परोसे गए। 
                इस विशेष भोज में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संतोष वर्मा,  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री वीरेन्द्र कटारे, सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग  ब्रजेशचन्द्र पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी  व्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुश्री राधा डावर, तहसीलदार श्रीमती माला राय सहित अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 
                    वन मंत्री  सिंघार ने तिरला विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गंगानगर में 27.71 लाख रूपये की लागत से बनने वाली गौशाला की आधारशीला रखी। 

No comments:

Post a Comment