HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 18 July 2019

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर दो दिवसीय जिला कार्यशाला धार में संपन्न

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर दो दिवसीय जिला कार्यशाला धार में संपन्न

नवीन सदस्य बनाने के लिए बूथ स्तर पर विस्तारक योजना का  क्रियान्वयन
संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार पत्रिका
                धार - भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) 2019 को लेकर दो दिवसीय सदस्यता विस्तारक जिला कार्यशाला आज संपन्न हुई । धार, बदनावर सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की सदस्यता अभियान की कार्यशाला मे मुख्य वक्ता  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  वह बड़वानी के पूर्व जिलाध्यक्ष  श्री ओम सोनी थे । 
                   कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर राज बर्फा ने सदस्यता अभियान योजना पर प्रकाश डाला। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री खेमराज पाटीदार व किसान मोर्चा खरगोन के जिला अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता संगठन विस्तार का आधार है और कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ को केंद्र बनाकर सदस्यता करनी है। सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य हर बूथ तक भाजपा को हर वर्ग तक पहुंचाना है। बीते चुनाव में जिन बूथों पर हमे कभी सफलता नही मिली या कम सफलता अर्जित हुई है उन बूथों पर हमें जीत हासिल करना है। सदस्यता अभियान इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
                  हमे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की लोकप्रियता का भरपूर लाभ लेते हुए सदस्यता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन शिल्पी हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी ने मध्यप्रदेश में नगर केंद्र और ग्राम केंद्र की रचना की थी। जिसे बाद में पूरे देश मे लागू किया गया। उन नगर एवं ग्राम केंद्र में पार्टी की ओर से विस्तारक जा रहे है। प्रत्येक विस्तारक एक दिन में एक मतदान केंद्र में संपर्क कर सदस्यता अभियान को गति देगा ।
                उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा से जुड़ने की इच्छा रखने वाले सभी वर्गो के लोगो को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाना है। भाजपा मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया सदस्यता विस्तारक जिला कार्यशाला में जिले में निवासरत भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमित सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ, विभाग, प्रकल्प के प्रदेश संयोजक, सहसंयोजक, भाजपा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, ग्राम व नगर केंद्र में जाने वाले विस्तारक, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी, सहप्रभारी, मंडल प्रभारी, सहप्रभारी, जिले में सदस्यता के पूर्णकालिक अपेक्षित थे। 
          कार्यशाला का संचालन जिला सदस्य अभियान प्रभारी महेंद्र सिंह चाचूबना ने किया तथा आभार सह सदस्यता अभियान प्रभारी गोपाल सिंह सोलंकी ने माना।

No comments:

Post a Comment