HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 27 July 2019

वन विभाग धार को प्रदेश में पहला स्थान वनमण्डलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सागर भोपाल में होंगे सम्मानित

   वन विभाग धार को प्रदेश में पहला स्थान वनमण्डलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सागर  भोपाल में होंगे सम्मानित

संजय शर्मा  संपादक 
हैलो धार पत्रिका
                धार- मध्यप्रदेश  ईकोपर्यटन विकास बोर्ड द्वारा आयोजित अन्तर वनमण्डलीय लोगो स्पर्धा में धार वन मण्डल को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। अनुभूति कार्यक्रम में वन, वन्य प्राणी एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु वन मण्डल धार द्वारा एक लोगो बनाया गया था। जिसे प्रदेश स्तरीय स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ हैं। 
                 वन मण्डल धार द्वारा बनाये गये लोगो में मानव एवं प्रकृति का घनिष्ठ सहसंबंध  प्रदर्शित  करने का प्रयत्न किया गया है। वृक्ष एवं मानव का आकार प्रतीकात्मक रूप में प्रदर्शित  किया गया है। धार वन मण्डल खरमौर अभ्यारण्य के लिये भी जाना जाता है। खरमौर पक्षी को लोगो में सम्मिलित करते हुये प्रकृति एवं मानव की छत्रछाया में सुरक्षित दिखाया गया है। पर्यावरण का संरक्षण जितना मानव के लिये आवष्यक है, उतना ही पशु -पक्षियों के लिये भी है। इस सन्देश  की अभिव्यक्ति इस लोगो में की गई है। अनुभूति कार्यक्रम के लोगो के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सन्देष दिया गया है।
वार्षिक अनुभूति कार्यक्रम में वन मण्डल धार द्वारा विशेष कार्यक्रम किए गए थे।
                  इस हेतु 29 जुलाई 2019 सोमवार को मिन्टो हाल भोपाल में आयोजित समारोह में वनमण्डलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सागर को वन मंत्री उमंग सिंघार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment