HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 22 July 2019

जल शक्ति अभियान के प्रथम चरण में कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

जल शक्ति अभियान के प्रथम चरण में कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों  ने किया पौधारोपण 

नगर पालिका परिषद् धार  द्वारा भोज स्कवेयर इन्दौर नाका धार में पौधारोपण का आयोजन किया 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
              धार -  भारत सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए जल शक्ति अभियान का आगाज किया है। केन्द्र सरकार की इस महती योजना के लिए मध्यप्रदेश  से  नगर पालिका परिषद् धार भी चयनित हुई है। जल शक्ति अभियान का  प्रथम चरण 1 जुलाई से 15 सितंबर 2019 तक आयोजित किया जा रहा है।  नगर पालिका परिषद् धार द्वारा जल शक्ति अभियान को लेकर व्यापक तैयारियां  शुरू कर दी है। महा अभियान की कडी के अंतर्गत नगर पालिका परिषद् धार  द्वारा भोज स्कवेयर इन्दौर नाका धार में पौधारोपण का आयोजन किया गया। 
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धार कलेक्टर  श्रीकांत बनोठ थे। अध्यक्षता धार नगर पालिका अध्यक्ष  पर्वत सिंह चौहान ने की ।विषेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष  बालमुकुंद जी गौतम , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मालती पटेल, नपा उपाध्यक्ष   कालीचरण सांेनवानिया उपस्थित थे । 
कार्यक्रम के अतिथियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर जल शक्ति अभियान का शुभांरभ किया। नगर पालिका परिषद् धार के मुख्य नगर पालिका अधिकारी  विजय शर्मा एवं विशेषज्ञ  विराग सक्सेना,  अंशुल व्यास ने जल शक्ति अभियान के घटको एवं कार्य योजना  पर प्रकाश डाला।। इस अवसर पर पार्षद बंटी डोड ,विपिन राठौर, मनीष प्रधान, हुकुम लष्करी, मोहन भाबर, श्रीमती जया बबलू कुशवाह, श्रीमती कौसर शकील खान, श्रीमती रंजीता सुनील चौहान, नेता प्रतिपक्ष अजय फकीरा, नगर पालिका के प्रभारी सहायक यंत्री देवेन्द्र कुमार जैन, नोडल अधिकारी, उपयंत्री दिव्या सोलंकी, राकेश बेनल,  पत्रकार ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी,  सहित नपा के कर्मचारी , पत्रकारगण, एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment