HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 30 July 2019

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 1 अगस्त को विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 1 अगस्त को विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
          धार - भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2019 संगठन पर्व कार्यक्रम 6 जुलाई से प्रारंभ होकर 11 अगस्त 2019 तक चलेगा । भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के मागदर्शन में व  भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राज बरफा के निर्देश पर किसान मोर्चा विशेष सदस्यता अभियान चलाएगा।  किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट ने बताया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला धार में एक दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान चलाने के लिये 1 अगस्त 2019 के दिन अपने समस्त मोर्चा पदाधिकारी एवं सदस्य व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक भाजपा सदस्य बनाएगे, विशेष रूप से किसान मोर्चा जिला प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष द्वारा मंडल क्षेत्र में चयनित 10 पंचायतों में मिस्ड कॉल कर के संगठन पर्व पर अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ेगा। इस अवसर पर किसान मोर्चा सदस्यता अभियान जिला प्रभारी मुकेश पंवार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मोर्चा मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी। 

No comments:

Post a Comment