HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 8 June 2019

डेंटल एसोसिएशन द्वारा जेल में कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

डेंटल एसोसिएशन द्वारा जेल में  कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

संजय शर्मा  संपादक 
हैलो  धार पत्रिका 
           धार -  जिला जेल धार में मुख जाँच कैंसर, टी.बी,,कुष्ट रोग,फ्लोरोसिस के रोगों की जांच हेतु इंडियन डेंटल एसोसिएशन धार व जिला भोज चिकित्सालय धार के सयुंक्त तत्वाधान में  कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
              इसमे मुख्य रूप से नशा व तम्बाकू से होने वाले रोगों व जीवन पर होने वाले उसके हानिकारक प्रभावों के बारे में बतलाया गया। कार्यक्रम में आई डी ए धार के सरंक्षक डॉ कमल जैन, अध्यक्ष डा रितेश व्यास, जिला चिकित्सालय के दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ संजय भंडारी, डॉ अनमोल भायल राजगढ़, डॉ हसन अली,डॉ भूषण झाम्बरे,डॉ अरुणाभ सक्सेना ,श्री पवन नैनावत, श्रीमती श्वेता चैहान,श्री रामशंकर शर्मा,श्री एजाज खान, सुश्री अश्विनी मिश्रा द्वारा समस्त कैदियों की मुख जांच, कैंसर, टी.बी,,कुष्ट रोग,फ्लोरोसिस की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
       संबोधन में डॉ रितेश व्यास ने बताया कि तम्बाकू किसी भी रूप में जानलेवा है व टी.बी जैसी घातक बीमारियों को भी बढ़ाने में सहयोगी होता है ,इसलिए किसी भी प्रकार से इसका सेवन हानिकारक है। डॉ संजय भंडारी द्वारा तंबाकू कैसे छोड़े व उपायो के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
    जिला जेल सुपरिंटेंडेंट सतीश उपाध्याय व जेलर  वाय .के . मांझी द्वारा आने वाले चिकित्सक दल,एसोसिएशन व अस्पताल स्टाफ का आभार माना। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ भूषण झाम्बरे द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment