HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 15 May 2019

हवाई जहाज के लिए इंधन में काम आने वाला जेट्रोफा आॅइल अब आदिवासी अपने खेतों में तथा जंगलों में इन फसलों को बो कर उनका तेल निकालेंगे - केंद्रीय मंत्री गडकरी

हवाई जहाज के लिए इंधन में काम आने वाला  जेट्रोफा आॅइल  अब आदिवासी अपने खेतों में तथा जंगलों में इन फसलों को बो कर उनका तेल निकालेंगे - केंद्रीय मंत्री गडकरी 

अमित शाह का दौरा  निरस्त हुआ केंद्रीय मंत्री गडकरी सभा के निर्धारित समय से चार घंटे देरी से आए  

कर्ज माफी की बात कर सत्ता में आए, लेकिन अभी तक किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ, 50 साल में कुछ नहीं कर सकी कांग्रेस

संजय शर्मा संपादक 
हैलो - धार पत्रिका 
            धार- स्वतंत्र भारत में नेहरू जी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे गरीबी मिटायेंगे लेकिन गरीबी नहीं मिटी। इंदिरा जी आई उन्होंने कई सूत्रीय कार्यक्रम चलाए पर गरीबी नहीं हटी। राजीव गांधी आए फिर भी कुछ नहीं हुआ। सोनिया के नेतृत्व में मनमोहन सिंह की सरकार बनी गरीबी वहीं की वहीं रही। अब नेहरू जी का पोता राहुल गांधी आया है वह कह रहा है कि गरीबी को 72 हजार सालाना देंगे और गरीबी मिटायेंगे। कांग्रेस जनता को झूठे वादे कर वोटों की राजनीति कर रही है। यह बात केन्द्रीय मंत्री  नितिन गडकरी ने धार के मनावर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
प्रदेश में किसानों का कर्जा तो दूर बेरोजगारों को भत्ता तक नहीं मिला
                    गड़करी ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 2 लाख रूपए तक का कर्जमाफ करने का झूठा वादा किया। बेरोजगारों को 4 हजार रूपए महीना भत्ता भी देने की बात कही परंतु सत्ता में आते ही किसानों का कर्जा तो दूर बेरोजगारों को भत्ता तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस गरीबों के लिए कुछ नहीं कर सकी। वहीं 5 साल में मोदी सरकार ने हर मोर्चे पर सफलता पायी है। 1984 में राजीव गांधी ने कहा था कि हम गंगा नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाएंगे परंतु कुछ भी नहीं किया। इस बार इलाहाबाद कुम्भ में 20 करोड़ लोगों ने जब गंगा मे डुबकी लगाई तो उन्हें स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बहती गंगा नजर आई। हमने 26 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट गंगा पर लगाए हैं। सिर्फ 20 प्रतिषत ही कार्य पूर्ण हुआ है। उसमें ही गंगा का स्वरूप बदल गया है। हमने गंगा में जल मार्ग भी बनाया है।  हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि इस देश का किसान गेहूं मक्का तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि वह पेट्रोल एवं डीजल का भी पर्याय बनेगा। हमारे आदिवासी जंगलों में बसते हैं वहां पर रतनजोत, मोर, साल, करज, टोली जैसे अखाद्य तेल की फसलें होती है। उससे बायो डीजल, पेट्रोल बनता है। अब इस जेट्रोफा ऑइल से हवाई जहाज के लिए इंधन भी बनने लगा है। अब आदिवासी अपने खेतों में तथा जंगलों में इन फसलों की बुआई कर उसका तेल निकालेंगे और देष मे 30 हजार करोड़ के आयात की बचत करेंगे और वह पैसा उनके विकास में ही काम आयेगा। पेट्रोल में 10 प्रतिषत इथेलान डालना शुरू किया है क्योंकि गन्ना और चावल की करी से इथेलान बनता है। यहां तक कि अब पानी की प्लास्टिक बॉटल भी इथेलान से बनाई जाएगी क्योंकि पेट्रोलियम पदार्थ से बनी पानी की बोतलें नष्ट नहीं होती हैं और इथेलान से बनी बॉटल 72 घंटे में ही मिट्टी में मिल जाती हैं।
रतलाम से सूरत तक 1 लाख करोड़ का एक्सप्रेस-वे होगा तैयार
                उन्होंने कहा कि हम गुडगांव से लेकर रतलाम से सूरत तक एक लाख करोड़ का एक्सप्रेस-वे बना रहे है। जिससे हमारे आदिवासी बहुल गांव भी जुड़ेंगे। वहां रोजगार बढ़ेगा। साथ ही मुंबई की दूरी 125 किलोमीटर तथा दिल्ली की दूरी 150 किलोमीटर कम हो जाएगी।
                    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने कहा कि बंगाल में ममता बेनर्जी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के रोड़ शो पर हमला करवाकर प्रजातंत्र का गला घोटनें का प्रयास किया है। कांग्रेस की सरकार ने चार महीने में ही मध्यप्रदेश को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। इन्होंने प्रदेश के विकास कार्यों को छोडकर तबादला उद्योग में मस्त है। भारतीय जनता पार्टी की जनोन्मुखी योजनाओं को बंद कर करके यह जता दिया है कि कांग्रेस का विकास से कोई नाता नहीं है। गरीबों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बुजुर्गों की तीर्थयात्रा बंद हो गई है। कांग्रेस ने संबल योजना बंद कर दी। बस मध्यप्रदेश में सिर्फ पैसा कमाने का धंधा चल रहा है।
ममता हमला करवाकर लोकतंत्र का गला घोट रही हैं : राकेशसिंह 
               कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में ममता बैनर्जी ने अमित शाह के रोड़ शो पर हमला करवाकर प्रजातंत्र का गला घोटने का प्रयास किया है। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार ने जनता से वोट अपील की। मंच पर अजा र्मोचे के राष्ट्रीय अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते, यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बाबू सिंह रघुवंशी, विधायक नीना वर्मा, उषा ठाकुर, रंजना बघेल, जिला अध्यक्ष डाॅ. राज बर्फा, अशोक जैन, सांसद सावित्री ठाकुर, दिलीप पाटोदिया ,करण सिंह पंवार ,विनोद शर्मा ,देवेंद्र पटेल ,जगदीश जाट ,ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जनपद अध्यक्ष योगेन्द्र मुवेल, गोपाल कन्नौज, हेमंत खटोड़, दामोदर खंडेलवाल, राधू मुकाती आदि उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment