HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 26 May 2019

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता का अंतिम संस्कार हुआ, विदाई देने पहुंचे हजारों लोग

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता का अंतिम संस्कार हुआ, विदाई देने पहुंचे हजारों लोग

मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

चौहान के पिता का शनिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था
संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
              भोपाल -  सीहोर. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता श्री प्रेमसिंह चौहान का रविवार शाम सीहोर जिले में उनके गांव जैत में नर्मदा किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी चिता को मुखाग्नि शिवराज सिंह ने दी। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता सहित हजारों लोग मौजूद थे।
                     इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने शिवराज सिंह के साकेत नगर स्थित निवास पर पहुंचकर उनके पिता के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पहले भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, उमाभारती, प्रभात झा ,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और कैलाश विजय वर्गीय समेत कई भाजपा विधायकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
         दोपहर में पार्थिव देह को जैत ले जाया गया। जहां करीब एक घंटे शिवराज सिंह के पैतृक निवास पर रखा गया। करीब साढ़े चार बजे शवयात्रा शुरू हुई। और नर्मदा तट पर पहुंची। 
             मुंबई में हुआ था निधन: शिवराजसिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान का (82 वर्ष) का शनिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें दो दिन पूर्व ही उपचार के लिए मुंबई ले जाया गया था। पिता के निधन के बाद शिवराज सिंह मुंबई चले गए थे और पार्थिव देह विशेष विमान से भोपाल लेकर आए थे।

No comments:

Post a Comment