HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 9 May 2019

धार में सकल पंच फूलमाली समाज का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न 7 जोडे बंधे परिणय सूत्र में

धार में सकल पंच फूलमाली समाज का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न 7 जोडे बंधे परिणय सूत्र में 

संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
             धार -  सकल पंच फूल माली समाज का 19वां सामूहिक विवाह समारोह अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर संपन्न हुआ। अक्षय तिथि में धार स्थित सरस्वती शिशु  विद्या मंदिर में माली समाज के 7 नव जोडे अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर परिणय सुत्र में बंधे व अपना जीवन साथ निभाने का संकल्प लिया। विवाह समारोह में समाज के सैकडों लोगों ने भाग लेकर नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। 
              सामुहिक विवाह समारोह में किशोर रावल द्वारा सभी जोड़ो को सोने व चांदी के आभूषण दिए व अंतिम जी द्वारा कन्याओं को कन्यादान में बर्तन देकर आशीर्वाद दिया। सभी समाजजनों ने भी कन्याओं को कन्यादान देकर सामुहिक विवाह समिति को भी दान किया। विवाह समारोह में शाम 5 बजें विदाई समारोह रखा गया जिसमें आयोजन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दानदाताओं व अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद दुल्हा-दूल्हन को उपहार सामग्री वितरण कर विदाई दी गई। सामूहिक विवाह के प्रधान यजमान मदनलाल जी पटेल लकड़ी पीठा वाले थे। इस अवसर पर सकल पंच फूलमाली समाज, सामूहिक विवाह समिति, नवयुवक मंडल, रामायण मंडल, महिला मंडल सहित आदि समिति के पदाधिकारियों ने समाज के 19वें सामूहिक विवाह समारोह के अवसर पर तन-मन-धन से सहयोग किया। वही आयोजन में समाज के वरिष्ठों का भी समिति द्वारा स्वागत किया गया। उक्त जानकारी सकल पंच फूलमाली समाज सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष अनिल गेहलोद द्वारा दी गई।  

No comments:

Post a Comment