HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 13 May 2019

मध्यप्रदेश का 15 वर्षो का विकास 5 माह में ठप हो गया- पूर्व मुख्यमंत्री चौहान

मध्यप्रदेश का 15 वर्षो का विकास 5 माह में ठप हो गया- पूर्व मुख्यमंत्री चौहान

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार जिले में निसरपुर व लाबरिया में चुनावी सभा की 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
                कुक्षी / लाबरिया  - धार महू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी छतर सिंह दरबार के समर्थन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार जिले में निसरपुर ( कुक्षी ) व लाबरिया ( सरदारपुर ) में आम सभा को संबोधित किया प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार झूठे वादों की सरकार है किसानों के कर्ज माफी पर उन्होंने किसानों के साथ खिलवाड़ किया है कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है निसरपुर में डूब प्रभावित क्षेत्रवासियों से कहा चुनाव के दौरान डूब प्रभावितों से भी कांग्रेस ने 8 लाख देने का वादा किया था जो अभी तक नहीं दिए बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी अब तक किसी को भी रोजगार नहीं दिया गया उन्होंने कहा मुझे सत्ता से कोई मोह नहीं है बस दुख इस बात का होता है  की पिछले 15 सालों में भाजपा की सरकार में जितनी योजनाओं के माध्यम से गरीब वर्गों को योजनाओं का लाभ मिल रहा था वह आज धीरे धीरे योजनाएं बंद होती नजर आ रही हैं दुर्घटना होने पर या मृत्यु होने पर तत्काल राहत राशि दी जाती थी भांजा भाजीयों को छात्रवृत्ति, किसानों को फसल राहत राशि जैसी अनेकों योजनाएं आज बिल्कुल ठप पड़ी है कांग्रेस की सरकार आते ही बिजली कटौती चालू हो गई उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा जब जब बिजली जाएगी तक तक प्रदेश का मामा शिवराज याद आएगा
                 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज नव भारत का निर्माण हो रहा है आज भारत देश शक्तिशाली देशों में शामिल हो रहा है केंद्र में भाजपा की सरकार में समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ मिल रहा है उन्होंने 5 वर्ष पूर्व केंद्र की कांग्रेस सरकार को लेकर कहा मनमोहन सरकार घोटालों की सरकार रही जिसमें आए दिन घोटाले होते थे आज भाजपा सरकार में भारत देश का नव निर्माण हो रहा है आतंकी संगठनों को मुह तोड़ जवाब दिया जा रहा हैं अभिनंदन जैसे सैनिक सुरक्षित भारत लौट रहे हैं उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में जो चूक हुई उसे भूल कर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी छतर सिंह दरबार को विजय बना कर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं इसके पूर्व आम सभा को भाजपा प्रत्याशी छतर सिंह दरबार ने धार जिले के विकास के लिए भाजपा को विजय बनाने की अपील की उन्होंने कहा पूर्व में दो बार आपने मुझे विजय श्री दिलाई है अब तीसरी बार भी विजयश्री दिलाने का कार्य मतदाता करें
                 सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर राज बरफा,  प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, कुक्षी क्षेत्र के पूर्व विधायक नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े, डही जनपद अध्यक्ष जयदीप पटेल, कुक्षी नगर मंडल अध्यक्ष पूनम कसेरा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, रमेश धारीवाल, संबोधित किया पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राज बरफा सहित मंच पर उपस्थित अतिथियों ने किया मंच पर भाजपा जिला मंत्री महेंद्र सेफ्टा, निसरपुर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, मनीष भार्गव, लक्ष्मण बघेल, कैलाश कन्नौज, बलवंत मंडलोई, देवराम पाटीदार, मोहन पाटीदार भंवरिया, राजेंद्रपांडे, विक्रम रावत, चतर सिंह अलावा उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने किया आभार नितिन पहाड़िया ने माना यह जानकारी भाजपा कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्रा ने दी

No comments:

Post a Comment