HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 26 May 2019

सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले टॉप-10 सांसदों में सभी भाजपा के, 4 का अंतर 6 लाख से ज्यादा

सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले टॉप-10 सांसदों में सभी भाजपा के, 4 का अंतर 6 लाख से ज्यादा

वाराणसी से 4 लाख 79 हजार 505 वोटों से जीते नरेंद्र मोदी टॉप-10 में नहीं

गुजरात के नवसारी से भाजपा के सीआर पाटिल 6 लाख 89 हजार 668 वोटों से जीते, यह सबसे बड़ा अंतर
संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका  
        नई दिल्ली-  देशभर में लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन विपक्षी पार्टियों के मुकाबले काफी बेहतर रहा। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वोटों के अंतर के लिहाज से जीत हासिल करने वाले टॉप-10 सांसदों में सभी भाजपा के हैं। 
               सबसे बड़े अंतर की जीत पर बात करें तो इसमें गुजरात से तीन सांसद, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा से दो-दो सांसद शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव से 4 लाख 79 हजार 505 वोटों से जीते, इसके बावजूद उनकी जीत का अंतर टॉप-10 में शामिल नहीं रहा। 
शाह की जीत का अंतर अडवाणी से ज्यादा
                   गुजरात की नवसार सीट से भाजपा के उम्मीदवार सीआर पाटिल ने देश की सबसे बड़े अंतर से जीत प्राप्त की है। उनकी जीत का अंतर 6 लाख 89 हजार 668 वोट का है। उन्हें 74 फीसदी से ज्यादा, 9 लाख 69 हजार 430 वोट मिले हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से 5 लाख 57 हजार 14 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर छठे स्थान पर जगह बनाने में सफल हुए। पिछली बार इस सीट से खड़े लालकृष्ण अडवाणी 4.83 लाख वोट के अंतर से जीते थे।
सबसे बड़ी जीत वाली 10 सीटें 
1. सीआर पाटिल (नवसारी, गुजरात) : सीआर पाटिल ने 6 लाख 89 हजार 668 वोटों से कांग्रेस के धर्मेश पटेल को हराया। 
2. संजय भाटिया (करनाल, हरियाणा) : यहां भाजपा के संजय भाटिया ने 70 फीसदी से ज्यादा, 9 लाख 11 हजार 594 वोट लेकर कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 6 लाख 56 हजार 142 वोटों से हराया। 
3. कृष्णपाल गुर्जर (फरीदाबाद, हरियाणा) : कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना को 6 लाख 38 हजार 239 वोटों से हराया। कृष्ण को 9 लाख 13 हजार 222 वोट मिले। 
4. सुभाष चंद्र (भीलवाड़ा, राजस्थान) : कांग्रेस के राम पाल शर्मा को 6 लाख 12 हजार वोटों से हराया। उन्हें 9 लाख 38 हजार 160 वोट मिले। 
5. रंजनबेन भट (वडोदरा, गुजरात) : कांग्रेस के प्रशांत पटेल को 5.89 लाख वोटों से हराया।
6. प्रवेश वर्मा (पश्चिमी दिल्ली) : महाबल मिश्रा को 5 लाख 78 हजार 486 वोटों से हराया। 
7. सीपी जोशी (चित्तौड़गढ़, राजस्थान) : कांग्रेस के गोपाल सिंह शेखावत को 5 लाख 76 हजार 247 वोटों से हराया।
8. अमित शाह (गांधीनगर, गुजरात) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 5 लाख 57ं हजार 14 वोटों से कांग्रेस के सीजी चावड़ा को हराया है। 
9. हंसराज हंस (उत्तर पश्चिमी दिल्ली) : हंसराज हंस ने 5 लाख 53 हजार 897 वोटों से आप के गुगन सिंह को हराया। 
10. उदय प्रताप सिंह (होशंगाबाद, मध्यप्रदेश) : कांग्रेस के शैलेंद्र दीवान को 5 लाख 53 हजार 682 वोटों से हराया।

No comments:

Post a Comment