HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 29 April 2019

सद्गुरु डॉ. श्री. भय्यूजी महाराज के प्राक्ट्य पर्व पर पंक्षी को प्यास बुझाने हेतु मिट्टी के जलपात्रों सकोरों वितरण कर जरूरतमंदो को भोजन कराया

सद्गुरु डॉ. श्री. भय्यूजी महाराज के प्राक्ट्य पर्व पर पंक्षी को प्यास बुझाने हेतु मिट्टी के जलपात्रों सकोरों वितरण कर जरूरतमंदो को भोजन कराया

संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
                  धार- सद्गुरु ब्रह्मलीन डॉ. श्री भय्यूजी महाराज का प्राक्ट्य पर्व पर सूर्योदय परिवार व हमारा प्रयास सेवा संसथान धार के सहयोग से फिजूल खर्ची बचाकर सामाजिक सेवा कार्यो के आयोजन के द्वारा मनाया गया जिसमे 'ग्रीष्म ऋतु' में पशु-पक्षी एवं अन्य मूक प्राणियों की प्यास को बुझाने हेतु मिटटी के 100 जलपात्रों (सकोरों) का वितरण कर लगभग 400 जरूरतमंदो को भोजन कराया गया 
                 सदगुरु श्री भय्यूजी महाराज हमेश अपनी अमृतवाणी कहते थे की  मनुष्य तो कहीं से भी अपने अन्न, जल की व्यवस्था कर लेता है परन्तु मुख बधिर पशु-पक्षी अन्न, जल की व्यवस्था नहीं कर पाते है। 
                  मिटटी के जलपात्रों वितरण जरूरतमंदो को भोजन सेवा कार्य में विशेष रूप से अतिथि धार जिला उपभोक्ता फ़ोरम सदस्य एंव भोज शोध संस्था निदेशक  डॉ दीपेन्द्र शर्मा ,इंट्रीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस काउंसलर सुश्री ज्योति पाल ,शहरीय परियोजना अधिकारी श्री कृष्णकांत खोड़े ,संस्था अध्यक्ष संजय शर्मा ,उपाध्यक्ष पर्यावरण विद  डॉ अमृत पाटीदार ,समाजसेवी  विकास शर्मा खरसोड़ा  उपस्थित रह कर सहयोग किया।
                 इस अवसर पर डॉ. श्री. भय्यूजी महाराज ट्रस्ट  द्वारा निःशुल्क  संचालित सूर्योदय धरती पुत्र ज्ञान प्रबोधिनी स्कुल तोरनोद प्राचार्य  श्रीमती रविता तिवारी , स्टाफ़ सहित  लायन्स क्लब से  श्रीमती हेमा जोशी ,सामाजिक संगठन के श्रीमती लेखा शर्मा , 
    हरीश रघुवंशी ,लाखन सिंह नवासा , श्रीमती गरिमा रामपाल ,शांतिलाल शर्मा ,श्रीमती आशा पाल ,फूलकुंवर मालीवाड़ , बलराम राठौर निवेदिता शर्मा सहित  शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
           अंत में आयोजन में आये सभी को मतदान जागरूकता के तहत मतदान अवश्य करने का संकल्प नेहरू युवा केंद्र युवा मंडल ने दिलाया। 

No comments:

Post a Comment