HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 29 April 2019

लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल ने बस स्टैंड से रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया

लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल ने बस स्टैंड से रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया

नामांकन  रैली में वन मंत्री उमंग सिंघार,कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम उपस्थित  पूर्व सांसद  राजूखेड़ी और विधायक  डॉ. अलावा नदारद रहे

संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
           धार-  लोकसभा चुनाव के नामांकन भरने की प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को जहां राजनीतिक सरगर्मी चरम पर रही। जिस तेजी से पारा ऊंचाई की ओर बढ़ रहा था उस तेजी के साथ ही चुनावी गतिविधि जोर पकड़ रही थी। इन सबके बीच कांग्रेस ने लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल ने बस स्टैंड से रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया। रैली में विशेष रूप से वन मंत्री उमंग सिंघार, विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम,अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मुजीब कुरैशी,अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव, विधायक प्रताप ग्रेवाल, पांचीलाल मेढ़ा, कुणाल चौधरी, पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार, धार नगर पालिका अध्यक्ष पर्वतसिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव कुलदीप सिंह बुंदेला उपस्थित थे ।
             कांग्रेस में रैली के दौरान भी गुटबाजी जैसी स्थिति देखने को मिली, हालांकि सभी नेता इस बात का प्रयास कर रहे थे कि वे एकजुट हैं। यहां तक कि अपने बयानों में भी इस बात का जिक्र किया। दूसरी ओर कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर नाराज तीन बार के जीते पूर्व सांसद गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी ने भले ही नामांकन नहीं भरा लेकिन वे नामांकन रैली में शामिल नहीं हुए हैं। इतना ही नहीं मनावर के कांग्रेस विधायक एंव जयस राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा भी इसमें शामिल नहीं हुए हैं।
            44 डिग्री सेल्सियस तापमान में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी आज बुलंदी पर रही।  सुबह से ही दोनों राजनीतिक पार्टियों के आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गई थीं।
                 रैली के पश्चात निजी गार्डन में सम्मेलन हुआ। मंत्री उमंग सिंगार ने कहा कि राहुल गांधी ने इस बार युवाओं पर विश्वास जताया है। इस बार मोदी को भी भरोसा नहीं है कि उनकी सरकार बन रही है । मोदी ने देश की जनता के साथ वादाखिलाफी की है। कांग्रेस जो वादा करती है निभाती है। विधायक दत्तीगांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता संघर्ष करने में बहुत आगे रहता है। पार्टी में हर कार्यकर्ताओं को मौका देती है। इस बार धार में भी एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी का टिकट दिया है। सभा को कैलाश दत्त पांडे, धीरज दीीक्षत, कमल पाटीदार ने भी संबोधित किया। आभार कुलदीपसिंह बुंदेला ने माना। संचालन स्वतंत्र जोशी ने किया।
जीप पर सवार थे मंत्री
           रैली में वनमंत्री उमंग सिंगार सहित प्रमुख नेता शामिल हुए। सिंघार जहां वाहन में शामिल थे तो वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल के साथ पैदल भ्रमण कर रहे थे। इधर यह रैली कलेक्टोरेट की ओर पहुंची तो त्रिमूर्ति चौराहे पर स्थित बाबा आंबेडकर साहब के स्टैचू के पास रैली को रोका गया और निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित संख्या में लोगों को नामांकन कार्यालय की ओर रवाना किया। 
'रैली में नहीं आए लेकिन हमारे साथ है'
            जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम ने कहा कि आठ विधानसभा के लोग मेहनत करेंगे। डॉ. हीरालाल अलावा मनावर विधायक अनुपस्थित हैं। वे कहीं व्यस्त होंगे। इस पर गौतम ने कहा कि अलावा कांग्रेस के विधायक हैं, कांग्रेस के लिए काम करेंगे। ऐसा मुझे उन्होंने वचन दिया है। पूर्व सांसद गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी नाराज थे लेकिन हमने मिलकर उन्हें समझा लिया है। वे फॉर्म भरने वाले थे लेकिन नहीं भर रहे हैं। स्टार प्रचारकों का चयन अभी नहीं हुआ है। उम्मीद है कि कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया व दिग्विजयसिंह यहां सभा लेने आएंगे। प्रियंका गांधी के आने का अभी तक नहीं हुआ है, उम्मीद है कि हमें कार्यक्रम मिलेगा।
            इधर कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी नहीं है। सब मिलजुलकर काम करेंगे। कांग्रेस के घोषणा पत्र के आधार पर हम मतदाताओं से संपर्क करेंगे। रेल परियोजना का काम पूरा करवाना मुख्य उद्देश्य है। साथ ही नर्मदा का पानी पीने और सिंचाई के लिए भी उपलब्ध हो यह प्रयास किया जाएगा। जयस हमारी चुनौती नहीं है।

No comments:

Post a Comment