HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 12 April 2019

भोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ उमा भारती या प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव लड़ने की अटकलें

भोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ उमा भारती या प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव लड़ने की अटकलें

सूत्रों ने बताया कि संघ ने उमा भारती को चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है
पहले उमा भारती ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था
संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
            नई दिल्ली-  उमा भारती लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी हैं। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि वे भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव में उतर सकती हैं। उमा के नहीं लड़ने की स्थिति में पार्टी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भी मैदान में उतार सकती है। सूत्रों के मुताबिक, संघ ने उमा भारती को चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है। हालांकि, इससे पहले केंद्रीय मंत्री उमा ने बयान दिया था कि मैंने गंगा और राम मंदिर के लिए काम करने की खातिर इस बार लोकसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है।
              वहीं, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में 9 साल जेल में रह चुकी हैं। मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी बनाए जाने के बाद साध्वी प्रज्ञा पर भगवा आतंकवाद का आरोप भी लगा था। हाल ही में प्रयागराज कुंभ में माघी पूर्णिमा के मौके पर प्रज्ञा ठाकुर को भारत भक्ति अखाड़े का आचार्य महामंडलेश्वर बनाया गया।

No comments:

Post a Comment