HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 30 April 2019

सद्गुरु भय्यूजी महाराज के 51वें जन्मदिन पर सूर्योदय आश्रम इंदौर में विशेष आयोजन कर कई प्रकल्पो का शुभारंभ

सद्गुरु भय्यूजी महाराज के 51वें जन्मदिन पर सूर्योदय आश्रम इंदौर में विशेष आयोजन कर कई प्रकल्पो का शुभारंभ 

 गृहमंत्री बाला बच्चन, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा सहित अन्य  भक्तों ने सूर्योदय आश्रम पर सद्गुरु गादी दर्शन किए 

सूर्योदय आश्रम में बोली डॉ. आयुषी 'हम सूरज हैं, कभी अस्त नहीं होते'
संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
                 इंदौर-  सद्गुरु भय्यूजी के जाने के बाद  सद्गुरु दत्त पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा  भय्यूजी महाराज के 51वें जन्मदिन पर सूर्योदय आश्रम इंदौर में विशेष आयोजन कर कई प्रकल्पो का शुभारंभ किया गया जिसमें  गृहमंत्री बाला बच्चन, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा सहित अन्य  भक्तों मौजूद थे।  मेरा संदेश उन लोगों के लिए है, जो कहते हैं कि 'सूर्योदय' का सूर्य अब अस्त हो गया। उनके लिए दो पंक्तियां हैं- 'बुराई के डर से नेकी के हौसले पस्त नहीं होते। कुछ उसूल गम की आंधियों से ध्वस्त नहीं होते। अंधेरे लाख कोशिश कर लें सबकुछ छिपाने की, हम सूरज हैं कभी अस्त नहीं होते।'
                 यह बात भय्यू महाराज की पत्नी डॉ. आयुषी ने सोमवार को सुखलिया स्थित सूर्योदय आश्रम में कही। वे भय्यू महाराज के 51वें जन्मदिन पर विशेष आयोजन में संबोधित कर रही थीं। महाराज की मौत के दस माह बाद हुए आयोजन में सुबह के सत्र में उनकी आत्मा की शांति के लिए यज्ञ-हवन और अनुष्ठान हुए, वहीं दोपहर में सद्गुरु दत्त पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बेहतर स्थिति में होने का संकेत देते हुए नवीन योजनाओं की घोषणा भी की गई। इसमें डॉ. आयुषी ने ट्रस्ट की कमान उनके हाथ होने के साथ परिवार के एक होने की बात भी गुरु बंधुओं के बीच कही। उन्होंने मंच से कहा कि वे गुरुजी के बारे में दो शब्द बोलना चाहती हैं कि कोई भी व्यक्ति नाम के साथ पैदा नहीं होता है। एक नाम माता-पिता देते हैं। दूसरा वह अपने कर्म से कमाता है। मुझे मेरे पति पर गर्व है कि उन्होंने अच्छे काम किए, जिससे उनकी एक पहचान है। रूंधे गले और नम आंखों के साथ डॉ. आयुषी ने कहा कि मेरा आज 29 अप्रैल को मानवता और राष्ट्रसेवा के काम आप सब के साथ करने का संकल्प है।
कुहू को बताया- बड़ी बेटी, सास और ननद को प्रेरणा
                 जन्मोत्सव में भय्यू महाराज की मां कुमुदिनी देवी और भय्यू महाराज की दोनों बहनें मौजूद थीं। मंच से डॉ. आयुषी ने परिवार के एक होने का संकेत देते हुए कहा- 'मैं बहुत खुश हूं कि मेरी मां मेरी बाई आज मेरे लिए आई हैं। मेरी ननद रेणु अक्का और मोनू अक्का मेरी प्रेरणा हैं। मेरी बेटी कुहू मेरे लिए बहुत सपोर्टिव है। यह सब मेरे लिए हमेशा प्रार्थना करते हैं और इनके कारण ही आज मैं आगे बढ़कर यह सब कर पा रही हूं।'
एचआईवी पॉजिटिव बच्चों के लिए बालगृह की घोषणा
              मध्यप्रदेश में एचआईवी पॉजिटिव बच्चों के लिए बालगृह और महिलाओं को रोजगार देने की योजना शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही पक्षियों के लिए सकोरे और पानी की टंकियों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा, शिवसेना के औरंगाबाद जिला प्रमुख अंबादास दानवे, शिवसेना के जलगांव जिलाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, प्रशांत देशमुख, प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन व अन्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment