HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 14 March 2019

धार-महू लोकसभा क्षेत्र में भाजपा - कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी की घोषणा शिघ्र ही

धार-महू लोकसभा क्षेत्र में भाजपा - कांग्रेस  की ओर से प्रत्याशी की घोषणा शिघ्र ही

आदिवासी बहुल क्षेत्रों में जयस संगठन का रहेगा प्रभाव

संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
          धार- 17 वीं लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही धार- महू लोकसभा क्षेत्र में भी दोनों दलों में चुनावी हलचल बढ़ गई हैं।संसदीय क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य होने के कारण जयस भी अपनी दावेदारी मज़बूती से रख रहा है। धार- महू लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 लाख के लगभग मतदाता है इस  लोकसभा क्षेत्र  में आठ विधानसभा आती है वर्तमान में कांग्रेस के 6 विधायक बदनावर ,सरदारपुर ,गंधवानी ,कुक्षी ,मनावर ,धरमपुरी और भाजपा के 2 विधायक धार, महू पर  काबिज है। 
                 कांग्रेस की ओर से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी का टिकट लगभग तय माना जा रहा है, कांग्रेस की सूची शिघ्र ही जारी होने जा रही है। जिसमें मध्यप्रदेश के 29 प्रत्याशी में से 15 नाम लगभग तय हो चुके है।कांग्रेस दावेदारों में पूर्व सांसद सूरज शिवभानु सिंह सोलंकी एवं जिला पंचायत सदस्य दिनेश गिरवाल दावेदार माने जा रहे है, जयस राष्ट्रीय सरंक्षक आदिवासी युवा नेता मनावर विधायक हीरा लाल अलावा ने भी कुक्षी कार्यक्रम में जयस की ओर से भगवान सिंह सौलंकी का नाम सामने आया है जयस संगठन व कांग्रेस पार्टी में सांसद उम्मीदवार को लेकर विवाद गहराता है तो मनवार विधायक डॉ हीरालाल अलावा को भी कांग्रेस पार्टी मैदान में उतार सकती है।
               भाजपा की ओर से वर्ष 2014 में पहली महिला सांसद के रूप में एक लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करने वाली सावित्री ठाकुर अपनी दावेदारी पुनः पेश कर रही है।भाजपा पार्टी चेहरा बदलकर दूसरे को उम्मीदवार बनाती है तो प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल , धार जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मोहन पटेल,जिला मंत्री संजय बघेल,पूर्व सांसद छत्तर सिंह दरबार दावेदार माने जा रहे है, सूत्रों की माने तो भाजपा युवा चेहरे की तलाश में है युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डही जनपद अध्यक्ष जयदीप सिंह पटेल भी सांसद पद प्रत्याशी के रूप में भाजपा की ओर से मैदान उतर सकते है।

No comments:

Post a Comment