HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 9 March 2019

भाजपा द्वारा धिक्कार आंदोलन के तहत रैली निकालकर किया कलेक्टोरेट का घेराव

भाजपा द्वारा धिक्कार आंदोलन के तहत रैली निकालकर किया कलेक्टोरेट का घेराव 

संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
      धार-  प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज 9 मार्च को पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की प्रमुख उपस्थिति में धिक्कार आंदोलन किया गया। जिले के भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों, किसानों व युवाओं द्वारा जिला भाजपा कार्यालय से कलेक्टोरेट तक धिक्कार रैली निकाली गई, कमलनाथ सरकार द्वारा किसानों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर की जा रही धोखाधड़ी, जनकल्याण की योजनाओं को बंद करने के षडयंत्र, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रदेशवासियों को लाभ लेने से रोकने के खिलाफ जमकर  नारेबाजी की गई और कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। 
      इस अवसर पर  पूर्व केंद्रीय मंत्री  विक्रम वर्मा ने कहा प्रदेश की कमलनाथ सरकार किसानों की कर्जमाफी के वादे को पूर्ण करने में बुरी तरह असफल रही है।  कमलनाथ सरकार ने प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना की सूची भी अब तक केंद्र सरकार को नहीं भेजी है, जिसके कारण केंद्र सरकार उक्त योजना की छह हजार रुपए की राशि किसानों के खाते में नहीं डाल पाई है। जबकि अन्य प्रदेशों द्वारा सूची केंद्र सरकार को जमा कर दी गई है जिससे किसानों के खातों में छह हजार रुपए की राशि निरंतर डाली जा रही है। आपने कहा कि किसानों को पूर्व सरकार द्वारा 265 रुपए का बोनस दिया जा रहा था आज 165 रुपए वह भी सोसाइटी में जमा किए जा रहे हैं। जिसके कारण किसानों को 300 से रुपये 400 का घाटा हो रहा है। श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेसी निम्न स्तर की हरकतों पर उतर आए हैं पूर्व विधायक द्वारा जो ग्राम कठोडिया में उद्घाटन किया गया था उसके पत्थर उखाड़ कर फेंक दिए गए हैं यदि कांग्रेस के कार्यकर्ता इस प्रकार की हरकत करेंगे तो भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इस पर प्रकरण दर्ज भी कराया जाएगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल ने कहा कि छात्रावास में बच्चों को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है वहीं आवास योजना पैसा भी नहीं डाला जा रहा है जबकि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि 73 दिनों में उन्होंने 84 वचन निभा दिए हैं जो लोगों को भ्रमित करने वाला बयान है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राज बरफा ने कहा कि  सरकार की कैबिनेट ने यह प्रस्ताव पास किया था कि सोयाबीन और मक्का 500 का भावाँतर  दिया जाएगा ।
      आज दो हजार करोड़ रुपए  गायब हो गए हैं  जो किसानों के खाते में नहीं डाले गए।इस सरकार को प्रदेश की जनता की कोई चिंता नहीं हैं, यह सरकार सिर्फ अधिकारियों के तबादलों में ही लगी है। शुद्ध रूप से यह सरकार तबादला सरकार हो गई है।  किसानों के खाते में पैसा नहीं डाला गया।लोकसभा चुनाव  संयोजक दिलीप पटोदिया ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं को चार हजार रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, जो अभी तक देना प्रारंभ नहीं किया है जो कि पूर्ण रूप से युवाओं के साथ धोखा है। पूर्व  जिलाध्यक्ष  विनोद शर्मा ने कहा कि  प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। प्रदेश अपराधियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है।
       इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर राज बर्फा, सांसद सावित्री ठाकुर, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल, लोकसभा संयोजक  दिलीप पटोदिया, सहसंयोजक विनोद शर्मा, पूर्व सांसद छतर सिंह दरबार, पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े, मुकाम सिंह निगवाल, वेल सिंह भूरिया, सरदार मेड़ा, 
सँजय बघेल, संभागीय मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सनी रिन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष  श्रीमती सुषमा पाठक,अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश तोमर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू कुरैशी, धार नगर अध्यक्ष  अनिल जैन बाबा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री मनोज सोमानी ने किया। आभार किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट ने माना।

No comments:

Post a Comment