HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 19 March 2019

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में आए नामों की पैनल बनाकर केंद्रीय समिति को भेजी

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की  बैठक में आए नामों की पैनल बनाकर केंद्रीय समिति को भेजी 

लोकसभा की आठ सीटों पर सिंगल नाम अन्य पर तीन से दस नाम तक दावेदार पैनल में 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
          भोपाल - मप्र में विधानसभा चुनाव में शिकस्त खाई भाजपा फूंक फूंक कर कदम रख रही है। प्रदेश 29 सीटों के लिए भाजपा में टिकट तय करने की कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश चुनाव समिति की मंगलवार को हुई बैठक में आए नामों में से आठ पर लगभग मुहर लगा दी गई है। 19 सीटों पर एक से ज्यादा नाम हंै, जिनके बारे में तय किया गया है कि प्रदेश और केंद्र सरकार के सर्वे में आए काॅमन नामों के बाद पैनल तैयार होगा। इसे प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह तैयार करेंगे। विदिशा, गुना-शिवपुरी और छिंदवाड़ा में प्रत्याशी का चयन राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और संगठन महामंत्री सुहास भगत चर्चा करके तय करेंगे। विदिशा सीट का नाम आते ही सदस्यों ने कहा कि सुषमा स्वराज ने भले ही चुनाव लड़ने से इनकार किया हो, लेकिन यह केंद्रीय चुनाव समिति कहेगी, तब नाम पर विचार होगा।
             हालांकि बताया जा रहा कि इस सीट से दावेदारी कर रहीं शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के समर्थक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। मौजूदा सांसदों के बारे में समिति ने तय किया है कि पैनल में सभी के नाम रखे जाएंगे, लेकिन उनके बारे में प्रदेश चुनाव समिति का फीडबैक होगा। इनके टिकट काटने का निर्णय केंद्रीय समिति करेगी। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि होली के बाद यानि 23 मार्च के करीब नामों की घोषणा होगी। केंद्र का सर्वे राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन के पास और प्रदेश का सर्वे स्वतंत्र देव ने रखा। 
सदस्यों को नाम लिखने से रोका : बैठक शुरू होने के बाद सदस्यों ने नाम बताना शुरू किया। सदस्य सीट वार नाम लिखते, उससे पहले ही राष्ट्रीय महासचिव जैन व प्रभारी सहस्त्रबुद्धे ने कह दिया कि कोई नाम नोट न करे। 
 इन सीटों पर यह नाम है पैनल मे !
            बैतूल- पूर्व मंत्री विजय शाह या परिवार के नाम। गणित एेसा है कि विजय शाह लड़ते हैं तो बेटा जय विधानसभा उपचुनाव लड़ेगा। शाह परिवार के अलावा प्रमुख नाम डीडी उइके, गंगा उइके और मंगल सिंह के नाम भी आए।
भिंड- अशोक अर्गल, संध्या राय, रामदयाल प्रभाकर, घनश्याम पिरोनिया और मौजूदा सांसद भागीरथ प्रसाद
मुरैना व ग्वालियर- नरेंद्र सिंह तोमर का नाम ग्वालियर से फाइनल होता है तो मुरैना में वी डी शर्मा। तोमर मुरैना से चुनाव लड़ते हैं तो ग्वालियर में विवेक शेजवलकर, वीडी शर्मा, जयसिंह कुशवाह और नरोत्तम मिश्रा के बेटे सुकर्ण मिश्रा। सुकर्ण का नाम चुनाव समिति के सामने भूपेंद्र सिंह ने रखा। 
गुना- प्रभात झा, वीरेंद्र रघुवंशी और हरिसिंह यादव। 
सागर- भूपेंद्र सिंह की पत्नी सरोज, राजबहादुर सिंह, गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव, लता वानखेड़े, प्रीति नायक, राजेंद्र सिंह मोकलपुर, अशोक सिंह बामोरा, शैलेश केशरवानी, अजयपाल सिंह, मुकेश जैन ढाना, पारुल शाहू, रजनीश अग्रवाल और मौजूदा सांसद लक्ष्मीनारायण यादव। 
दमोह- प्रहलाद पटेल खजुराहो जाते हैं तो इस सीट से जयंत मलैया या उनके परिवार में से किसी एक के साथ अभिषेक भार्गव का भी नाम। 
रीवा- मौजूदा सांसद जनार्दन मिश्रा, स्व. पूर्व सांसद चंद्रमणि त्रिपाठी की बेटी प्रज्ञा। 
सीधी- मौजूदा सांसद रीति पाठक, पूर्व सांसद गोविंद मिश्रा, बृजेंद्र मिश्रा और सुभाष सिंह। 
शहडोल- हिमाद्री सिंह, हीरासिंह मरकाम, मौजूदा सांसद ज्ञान सिंह, रूपमति व रामदास पुरी।
बालाघाट- गौरीशंकर बिसेन की बेटी मौसम और मौजूदा सांसद बोध सिंह भगत। 
छिंदवाड़ा- संसदीय सीट पर फैसला प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और संगठन महामंत्री सुहास भगत करेंगे। छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए बंटी साहू, शेष राय और कन्हई राम के नाम। 
होशंगाबाद- मौजूदा सांसद राव उदयप्रताप सिंह, गिरजा शंकर शर्मा। 
विदिशा- किसी ने कोई नाम नहीं दिया।
भोपाल- महापौर आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा, मौजूदा सांसद आलोक संजर, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, पूर्व विधायक रमेश शर्मा व ध्रुवनारायण सिंह।
राजगढ़- मौजूदा सांसद रोडमल नागर, हरिचरण तिवारी, रिटायर अफसर एसएन सिंह चौहान और विजेंद्र सिंह सिसोदिया।
देवास- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण जटिया के बेटे राजकुमार जटिया, राजेंद्र वर्मा। 
उज्जैन- मौजूदा सांसद चिंतामणि मालवीय, पूर्व विधायक अनिल फिरोजिया, सतीश मालवीय और पूर्व महापौर रामेश्वर अखंड। 
मंदसौर- बंशीलाल गुर्जर, पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा व मौजूदा सांसद सुधीर गुप्ता।
रतलाम- विधायक नागर सिंह चौहान, निर्मला  व कल सिंह भाबर। 
धार- गोपाल कन्नोजे, जय दीप पटेल ,जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार व मौजूदा सांसद सावित्री ठाकुर।
खरगोन- पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य, गजेंद्र पटेल व मौजूदा सांसद सुभाष पटेल। 
बैठक में इन सीटों पर लगभग सिंगल नाम  तय हुए
गणेश सिंह- सतना 
राकेश सिंह- जबलपुर 
सुमित्रा महाजन- इंदौर 
नंदकुमार सिंह चौहान- खंडवा
नरेंद्र सिंह तोमर- मुरैना या ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र
प्रहलाद पटेल- दमोह या खजुराहो लोकसभा क्षेत्र
वीरेंद्र कुमार- टीकमगढ़
फग्गन सिंह कुलस्ते- मंडला या शहडोल (पार्टी छिंदवाड़ा से भी विचार कर रही है।)
           परिवार और हारे हुए दावेदारों पर निर्णय शाह लेंगे : शिवराज सिंह की पत्नी साधना, नरोत्तम के बेटे सुकर्ण, गौरीशंकर बिसेन की बेटी मौसम बिसेन, गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक, विजय शाह के रिश्तेदार, भूपेंद्र सिंह की पत्नी सरोज, हरिशंकर खटीक की पत्नी बिंदेश्वरी और सत्यनारायण जटिया के बेटे राजकुमार का नाम आया तो राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन, प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बारे में निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा। हारे हुए मंत्री अथवा विधायक को टिकट देना है या नहीं, इसका निर्णय भी दिल्ली करेगी।

No comments:

Post a Comment