HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 28 March 2019

43 साल में पहली बार मार्च में सबसे कम हुआ नर्मदा का जलस्तर, असर; हरदा में गहराएगा जलसंकट

43 साल में पहली बार मार्च में सबसे कम हुआ नर्मदा का जलस्तर, असर; हरदा में गहराएगा जलसंकट

संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
             हरदा- प्रदेश की जीवनदायिनी नर्मदा नदी का जल स्तर 43 साल में पहली बार मार्च माह में सबसे कम हुआ है। बुधवार काे नर्मदा का जल स्तर 260.370 मीटर रहा। जबकि पिछले वर्ष आज की तारीख में नर्मदा का जल स्तर 260.500 मीटर दर्ज किया था।
          वहीं 31 मई 1977 में नर्मदा का जलस्तर 260.330 मीटर सबसे कम दर्ज हुअा था। तापमान बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में जल स्तर तेजी से घटेगा। इससे नर्मदा के आसपास के गांव व हरदा जिले शहरों में भी जल संकट गहराएगा। गर्मी की दस्तक के साथ ही मार्च में ही नर्मदा में सूख रही है। जगह-जगह पथरीले टीले नजर आने लगे हैं। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक 43 साल में पहली बार मार्च माह में जल स्तर इतना कम हुआ है। वर्तमान में वाष्पीकरण के कारण रोजाना 3 से 4 सेमी जल स्तर कम हो रहा है। 
वर्ष वार (27 मार्च ) नर्मदा का जलस्तर
 वर्ष    जलस्तर 
2014    261.310 मी.
2015    261.610 मी.
2016    260.900 मी.
2017    260.950 मी.
2018    260.500 मी.
2019    260.370 मी.
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक 2014 से जलस्तर लगातार गिर रहा है।

No comments:

Post a Comment