HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 10 February 2019

रंग बिरंगे फार्म भरवाकर कांग्रेस लोकसभा चुनाव तक किसानो को भ्रमित कर रही है - राकेश सिंह

रंग बिरंगे फार्म भरवाकर कांग्रेस लोकसभा चुनाव तक किसानो को भ्रमित कर रही है  -  राकेश सिंह

संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
        धार-  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  राकेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 फरवरी पर धार आगमन की तैयारियों को लेकर धार, झाबुआ - रतलाम लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर कहा कि राजा भोज की नगरी में प्रधानमंत्री का आगमन मालवा निमाड़ के लिए एक सौगात होगी। आपने कहा की सभा में अधिक से अधिक लोगो की सहभागिता भाजपा कार्यकर्ताओं की फौज की बदौलत होने जा रही है, इस अनुष्ठान में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ लगना होगा। आपने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 29 में से 29 सीटें जीतने का प्रयास करेगी यह सब भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर होगा। 
          उन्होंने कहा कि जनता आज भी भाजपा के साथ है संख्या बल के आधार पर जरूर हम कम से कम 3 सीटें पीछे हैं लेकिन हमें प्रदेश में सबसे ज्यादा मत प्राप्त हुए हैं। कार्यकर्ता निराश ना हो और विधानसभा चुनाव की तरह उमंग और उत्साह के साथ लोकसभा चुनाव में एकजुटता के साथ आगे बढ़े। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बनने के 10 दिन बाद किसानों का कर्जा माफ करने का जो वादा किया था वह आज तक पूरा नहीं हुआ रंग बिरंगे फार्म ही कांग्रेस सरकार भरवा रही है यह बात किसानों की समझ में आ गई है इसलिए भोपाल में बीते दिनों की रैली में कोई किसान नहीं गया और पूरी सभा फ्लॉप शो बनकर रह गई आपने कहा कि कांग्रेस की कर्ज माफी की मंशा होती तो फॉर्म नहीं भरवाए जाते सीधे बैंकों में पैसा जमा कर दिया जाता क्योंकि कर्जदार किसानों की सारी सूची बैंकों के पास पहले से ही उपलब्ध है कांग्रेस केबल आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए झूठे वादे कर रही है। अब उन्होंने युवा बेरोजगारों को भत्ता देने का नया सगुफा फैलाया है।  इसी प्रकार प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता से राफेल के मुद्दे पर झूठ बोल रहे हैं, उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इसे सबसे अच्छी डील बताया। लेकिन कांग्रेसी इसमें इससे मानने को तैयार नहीं है आपने कहा कि भाजपा की सरकार पर 5 साल में एक भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा इसलिए कांग्रेस बौखलाई हुई है। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर वर्ग के लिए विकास के लिए कार्य किया है। चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो या उज्ज्वला योजना आज योजनाएं गरीब तबकों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। देश में आवास योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 55 महीने में 2.5 करोड़ मकान बनाए हैं जबकि कांग्रेस शासन ने 55 साल में 2.5 लाख मकान बनाए। यह फर्क है कांग्रेस और भाजपा में। इसी प्रकार गरीबों के लिए आयुष्मान योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है जिसमें 50 कैरेट 50 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिलने जा रहा है।
          इस दौरान प्रदेश  महामंत्री  मनोहर उटवाल ने भी मार्गदर्शन  दिया।   इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल, सुश्री उषा ठाकुर व कविता पाटिदार, लोकसभा प्रभारी बाबू सिंह रघुवंशी, कार्यक्रम प्रभारी चेतन कश्यप, संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा,, लोकसभा प्रभारी बाबूसिंह रघुवंशी व सह प्रभारी कलसिंह भाबर, सह प्रभारी विनोद शर्मा, सासंद सावित्री ठाकुर, सासंद सुभाष पटेल,  अतंर सिंह आर्य,  नागा सिंह चौहान, अशोक सोमानी, बड़वानी जिलाध्यक्ष ओम खंडेलवाल, खरगोंन जिला अध्यक्ष परसराम चौहान, झाबुआ जिला अध्यक्ष ओम शर्मा, अजजा मोर्चा के प्रदेश  अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह डोडिया  मिडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी लोकसभा मीडिया प्रभारी दीपकसिंह रघुवंषी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन लोकसभा संयोजक दिलीप पटोदिया ने किया तथा आभार भाजपा धार जिलाध्यक्ष डॉक्टर राज बर्फा ने माना। 
       इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा जिला पदाधिकारी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, ग्राम केंद्र - शहरी केंद्र के पालक व संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्य,जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य, कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व डायरेक्टर, सांसद,विधायक, पूर्व सांसद,व पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठ व प्रकल्प के जिला संयोजक इस बैठक में अपेक्षित थे।
      प्रदेश अध्यक्ष  राकेश सिंह ने बसंत पंचमी के अवसर पर धार स्थित भोजशाला पहुंच कर माँ वाग्देवी सरस्वति मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

No comments:

Post a Comment