HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 3 February 2019

लोकसभा चुनाव धर्मयुद्ध है- शिवराज सिंह चौहान

लोकसभा चुनाव धर्मयुद्ध है-  शिवराज सिंह चौहान

 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौहान ने कहा आने वाले चुनाव राष्ट्रवादियों और देश को बांटने वालों के बीच  
भोपाल  में सोशल मीडिया विभाग की प्रादेशिक बैठक संपन्न
संजय शर्मा 
     हैलो -धार पत्रिका 
               भोपाल-  आने वाले लोकसभा चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, यह चुनाव राष्ट्रवादियों और देश को बांटने की सोच रखने वालो के बीच का चुनाव है। लोकसभा का चुनाव धर्मयुद्ध है, इस धर्मयुद्ध के लिए सायवर यौद्धा तैयार रहें। मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करें वहीं विरोधियों को करारा जवाब भी दें। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवराज सिंह चैहान ने रविवार को आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की प्रादेशिक बैठक में कही। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री राकेश सिंह ने वीडिया काॅफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। 

भारतीय जनता पार्टी आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की प्रादेशिक बैठक रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित हुई। बैठक मंे पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग गुजरात के प्रदेश संयोजक एवं मध्यप्रदेश प्रभारी श्री पंकज शुक्ला एवं प्रदेश संयोजक श्री शिवराज सिंह डाबी ने भी संबोधित किया। प्रादेशिक बैठक में सोशल मीडिया के लोकसभा प्रभारी, सहप्रभारी, जिला संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित थे।
जब तक सांस चलेगी जनता की सेवा करूंगा

श्री शिवराज सिंह  चौहान ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार लंगड़ी सरकार है, कब तक चले, चलते-चलते टपक जाए इसका कोई भरोसा नहीं है। लंगड़ी सरकार तो हम भी बना सकते थे लेकिन हमने जोड़-तोड़ नहीं की। हम जब भी सरकार बनाएंगे तो पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के रूप में दूसरा युद्ध हमारे सामने है, इसलिए मैं एक भी दिन हारने के बाद नहीं बैठा। आधे से ज्यादा प्रदेश मंे घूमा हॅू हर जगह पहले से ज्यादा जनता का प्यार मिल रहा है, जनता में हमारी सरकार जाने की मायूसी हैं। मैं हर जगह जनता से पूछता हॅू कि हमसे क्या भूल हुई, जो ये सजा हमको मिली। तो जनता कहती है कि मामा हमसे भूल हो गई थी। उन्होंने कहा कि जनता को अब भाजपा और कांग्रेस सरकार में फर्क समझ में आ गया है।  वचन पूरा करने की बजाए, टाइम काटने की कोशिश कर रही है सरकार
श्री  चौहान ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य बीमारी सहायता और स्वेच्छा अनुदान के माध्यम से लोगों की जिंदगी बचाने का काम किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आयुष्मान भारत प्रारंभ करके गरीबों को सुरक्षा कवच देने का काम किया लेकिन प्रदेश सरकार आयुष्मान भारत योजना को प्रदेश में ठीक ढंग से लागू नहीं करना चाहती। क्योंकि उन्हें डर है कि यह योजना अगर लागू हुई तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को न मिल जाए। कमलनाथ सरकार ने राज्य बीमारी सहायता कोष बंद करके प्रदेश के लाखों गरीबों के जीवन के साथ खिलावाड़ किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वचन-पत्र को पूरा करने की बजाय समय काटने की कोशिश कर रही है ताकि वह आचारसंहिता का बहाना लेकर काम न कर सके। 
राहुल गांधी और राम मंदिर पर कांग्रेस का रूख स्पष्ट करें
श्री शिवराज सिंह  चौहान ने राहुल गांधी से सवाल किया कि कांग्रेस राम मंदिर पर अपना रूख स्पष्ट करने की बजाय कई नेताओं से राम मंदिर पर अलग-अलग बयानवाजी करवा रही हैं। राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि राम मंदिर पर उनकी और कांग्रेस की क्या राय है? उन्होंने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ महागठबंधन तैयार हो रहा है, यह गठबंधन विचारों का बंधन न होकर स्वार्थों के आधार पर होने वाला गठबंधन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सायवर यौद्धा संकल्प लेकर मोदी सरकार की उपलब्धियों और महागठबंधन के स्वार्थों से जनता को अवगत कराएं। 
बूथ स्तर के समर्थकों तक पहुंचाएं उपलब्धियां: सुहास भगत
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कहा कि यह चुनाव मोदी वर्सेस आॅल का चुनाव है। इस चुनाव में महागठबंधन का एकमात्र उद्देश्य मोदी हटाओ है। कांग्रेस झूठ और भ्रम के आधार पर चुनाव लड़ेगी हमें उसका करारा जवाब देना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने साढ़े चार वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता और हमारे समर्थकों तक पहुंचाने की अहम जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार अपने वादे पूरे करने की स्थिति में नहीं है। कांग्रेस की विसंगतियों को जनता के समक्ष रखें। बैठक में आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग गुजरात के प्रदेश संयोजक एवं मध्यप्रदेश प्रभारी श्री पंकज शुक्ला ने कहा कि यह चुनाव सोशल मीडिया पर केंद्रित चुनाव है। कांग्रेस झूठ के आधार पर चुनाव लड़ना चाहती है। हमें जनता के समक्ष कांग्रेस को बेनकाब करना है। विभाग के संयोजक श्री शिवराज डाबी ने लोकसभा की दृष्टि से किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। 

No comments:

Post a Comment