HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 1 February 2019

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के मोर्चो की बैठक सम्पन्न

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के मोर्चो की बैठक सम्पन्न

संजय  शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
        धार-  धार जिला भाजपा कार्यालय पर आज आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें विभिन्न मोर्चो के जिलाध्यक्ष सम्मिलित हुए। बैठक में जिलाध्यक्ष डाॅ. राज बर्फा एवं लोकसभा संयोजक दिलीप पटोंदिया ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न मोर्चो को अपने-अपने आगामी दिनों में आने वाले कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। साथ ही केन्द्र की भाजपा सरकार की जनहितैशी  योजनाओं का आम लोगों में प्रचार-प्रसार करने की बात भी कहीं।
       बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सन्नी रीन, प्रदेश  कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो कमल यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश  जाट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा पाठक, अजा मोर्चा राजेश  तोमर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा सरदार मेडा पिछडा वर्ग मोर्चा के अशो क राठौर, लोकसभा के हितग्राही प्रमुख धर्मेन्द्र शर्मा उपस्थित थे। बैठक में कमल यादव को धार लोकसभा का युवा संसद एवं वाहन रैली का प्रमुख बनाया है। उक्त जानकारी भाजपा के लोकसभा मीडिया प्रभारी दीपकसिंह रघुवंशी  ने दी।

No comments:

Post a Comment