HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 23 February 2019

5 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी और 25 फ़रवरी मुख्यमंत्री कमलनाथ धार आने की संभावना

5 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी और 25 फ़रवरी मुख्यमंत्री कमलनाथ धार आने की संभावना 

संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
        धार- पूर्व में 16 फ़रवरी को प्रधानमंत्री मोदी भाजपा कार्यकर्ताओ सबोधित करने धार आ रहे थे लेकिन पुलवामा आतंकी हमले में अमर शहीद जवानों की दुःखद घटना को देखते हुए कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था लेकिन सूत्रों की माने तो  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 मार्च  को धार दौरा  बनने की संभावना है। 
        धार जिले के कद्दावर कांग्रेस नेता पर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक मोहन सिंह बुंदेला का विगत निधन हो गया था श्री बुंदेला धार निवास पर  शोक संवेदना व्यक्त करने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ 25 फ़रवरी को धार आने की  संभावना है। श्री बुंदेला के पुत्र कुलदीप सिंह बुंदेला वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव पद पर है साथ ही  मुख्यमंत्री के करीबी नेता है। 

No comments:

Post a Comment