HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 2 February 2019

भक्तामर महातीर्थ में 4 से 11 फरवरी तक होगा अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन

भक्तामर महातीर्थ में 4 से 11 फरवरी तक होगा अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 

50 तीर्थंकर, गुरू भगवंत, अधिष्ठायक देव की 60 प्रतिमाएओं की होगी प्रतिष्ठा  
संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
              धार-  यहां स्थित भक्तामर महातीर्थ अभ्युदयधाम पर विशाल स्वरूप में अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 4 फरवरी से 11 फरवरी तक किया जा रहा है। इस दौरान 60 प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा परिसर में स्थित मंदिरों में की जाएगी। 8 दिवसीय इस आयोजन में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम पूजन, प्रवचन व रात्रि में भजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। 
              भक्तामर महातीर्थ, अभ्युदयधाम पर पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिष्ठा महोत्सव के संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परम पूज्य आचार्य जितरत्नसागरसूरिजी मसा ने बताया कि वर्तमान में परिसर में स्थित मंदिर में मूलनायक ऋषभदेव भगवान की प्रतिमा स्थित है। इसकी प्रतिष्ठा सन् 2003 में हुई थी। 15 वर्ष बाद यह दूसरा प्रतिष्ठा महोत्सव है। 11 फरवरी को इस मंदिर में 50 तीर्थंकरों की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में गुरू गौतम स्वामी पुंडरिक स्वामी, आचार्य भगवंत सागरानंदसूरिजी व आचार्य भगवंत चंद्रसागरजी सूरीश्वर मसा, परम पूज्य अभ्युदय सागरजी मसा, मालव भूषण परम पूज्य आचार्य नवरत्नसागरसूरिजी मसा आदि गुरू भगवंतों तथा नाकोडा भैरव देव, पद्मावती माताजी, क्षेत्रपाल मंदिर की प्रतिष्ठाएं भी संपन्न होगी। प्रतिष्ठा महोत्सव के सभी कार्यक्रम परम पूज्य आचार्य श्री जिनरत्नसागरसूरिजी मसा की पावन निश्रा में होंगे। प्रतिष्ठा के मार्गदर्शक परम पूज्य आचार्य जितरत्नसागरसूरिजी व परम पूज्य चंद्ररत्नसागरसूरिजी मसा रहेंगे। 
90 बाॅय 150 की साईज का कल्याण मंडप 
              प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के लिए 90 बाॅय 150 की साईज का विषाल व भव्य मंडप का निर्माण कराया गया है। मंडप निर्माण के लिए कलकत्ता से टीम आई हुई है। इसी टीम द्वारा क्रिया मंडप जिसमें धार्मिक क्रियाएं संपन्न होगी का भी निर्माण किया गया है। मंदिर परिसर में ही यात्रियों के ठहरने के लिए आवास नगरी जिसमें 100 से अधिक कमरे होंगे, का निर्माण भी किया गया है। इसके अतिरिक्त यात्रियों की संख्या को देखते हुए धर्मषालाएं, होटलें भी बुक कराए गए है। जीतरत्न मसा ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि 50 हजार से अधिक यात्री आने की संभावना है। इसमें जापान, अमेरिका, बैंगलोर, विजयवाडा, महाराष्ट्र, गुजरात, हैदराबाद से भी यात्री आएंगे। पत्रकारवार्ता में परम पूज्य आचार्य चंद्ररत्नसागरसूरिजी मसा मौजूद थे। 
200 साधु व साध्वी जी भगवंत पधारेंगे 
              प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान विभिन्न स्थानों से लगभग 200 साधु व साध्वीजी हिस्सा लेने आएंगे। अभी तक 75 साधु व साध्वी आ चुके है। साथ ही दिनांक 10 फरवरी को भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया हैं, रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी, जिसमें समाजजन शामिल होंगे। 
भोजन व्यवस्था 
           प्रतिदिन स्वामी वात्सल्य भोजन का सुंदर व निषुल्क आयोजन किया गया है। इस हेतु विषाल रूप से भोजन शाला का निर्माण किया गया। प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्यमंत्री सहित सांसद, विधायक व विद्धान पंडितों को आमंत्रित किया गया है। प्रतिष्ठा के दौरान गरीबों को तथा आश्रय, वद्धा आश्रम, अनाथ आश्रम, कृष्ठ रोगी आश्र सहित अन्य स्थानों पर भोजन दिया जाएगा। पत्रकारवार्ता का संचालन विजय मेहता ने किया। इस दौरान वर्धमान सुराना, राजेंद्र लोढ़ा, राजेश नाहर, संजय धाड़ीवाल, दिलीप जैन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment