HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 18 January 2019

मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की अंत्येष्टि में शामिल हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष

मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की अंत्येष्टि में शामिल हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष

 संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
                भोपाल-  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  राकेश सिंह शुक्रवार को मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष  प्रहलाद बंधवार की अंत्येष्टि में शामिल हुए।  शिवराज चौहान एवं राकेश सिंह ने  प्रहलाद बंधवार की अर्थी को कंधा दिया और पुष्प चक्र अर्पित किए। बाद में नेताद्वय श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और उन्होंने प्रहलाद बंधवार के निधन को पार्टी की बड़ी क्षति बताया।
                शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि श्री प्रहलाद बधवार एक सच्चे साथी और राष्ट्रवादी कार्यकर्ता थे। प्रह्लाद जैसे बिरले ही लोग होते हैं जो हर दिल अजीज होते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी बार नगरपालिका के अध्यक्ष बने। उनकी निर्मम हत्या हुई है। हत्यारे कोई भी हो इसमें राजनीति नहीं होना चाहिए। इंदौर में विगत दिनों कारोबारी की हत्या हुई है, उसके बाद मंदसौर में नगर के प्रथम नागरिक की हत्या हुई है। हत्यारे कोई भी हो, कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
                प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि प्रहलाद बंधवार जन-जन से जुड़े हुए एक निष्ठावान जमीनी नेता थे जनता के सच्चे सेवक थे। भारतीय जनता पार्टी ने अपना एक आदर्श कार्यकर्ताओं को खो दिया है। उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी यह कायराना कृत्य किया है। हम मांग करते हैं कि वह किसी भी तरह से बच नहीं पाए और उसे कड़ी की कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। मध्यप्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। कल हम पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर कलेक्टर को ज्ञापन देंगे और प्रदेश में शांति व्यवस्था की मांग करेंगे।
                पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  विजेश लुणावत, प्रदेश महामंत्री  बंशीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री  पारस जैन, संभागीय संगठन मंत्री  प्रदीप जोशी, सांसद  सुधीर गुप्ता, विधायक  जगदीश देवड़ा, यशपाल सिंह सिसोदिया, देवी लाल धाकड़,  माधव मारू, पूर्व विधायक  कैलाश चावला, जिला अध्यक्ष जावद व विधायक  ओमप्रकाश सकलेचा, मनासा विधायक  माधव मारू ने भी बंधवार के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित की।

No comments:

Post a Comment