HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 30 January 2019

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार योजना अंतर्गत त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन कार्यशाला का शुभारंभ

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर  पटेल द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार योजना अंतर्गत त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन कार्यशाला का शुभारंभ

 संजय शर्मा 
हैल्लो -धार पत्रिका  
               धार-  30 जनवरी 2019  प्रदेश  के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  कमलेश्वर पटेल ने बुधवार को यहाॅं उदय रंबन क्लब मैदान पर राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार योजना अंतर्गत त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन कार्यशाला का महात्मा गांधी के चित्र पर सूत की माला अर्पित कर एवं दीप प्रज्जलित कर शुभारंभ किया। श्री पटेल ने इस कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से त्रि-स्तरीय पंचायतराज के प्रतिनिधियों को सीखने और अपने अधिकारों को जानने का मौका मिला है, ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए। महात्मा गांधी का सपना था कि देश  में पंचायतराज लागू हो। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने इस पंचायतराज सपने का साकार किया। मध्यप्रदेश  में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पंचायतराज लागू किया था। श्री सिंह ने जनपद पंचायतों तथा जिला पंचायतों को अधिकार देने का काम किया था। पूर्व सरकार ने जानकारी के अभाव में अधिकार कम कर दिए थे। श्री पटेल ने कहा कि रोजगार ग्यारंटी योजना भी कांग्रेस शासनकाल की देन है। इस योजना का मुख्य उद्देष्य गांव का विकास करना और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने का था। उस समय गांवों में उसी टोला-मजरों में नौकरी मिल जाती थी। इस योजना का पूर्व सरकार ने सही क्रियान्वयन नही किया है।
              श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश  की नई सरकार किए गए वायदों को पूरा करेंगे। त्रि-स्तरीय पंचायतराज के प्रतिनिधियों के मानदेय बढ़ाने के संबंध में हमारे वचन-पत्र में यह सारी बाते षामिल है। वचन-पत्र अनुसार हम यह सभी कार्य करेंगे। हमारी सरकार जो कहती है, वह करती है। श्री पटेल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण होना चाहिए, क्योंकि समाज तथा गाॅंव के सम्पर्क में रहते है। जनप्रतिनिधि प्रषिक्षित होगे, तो गाॅंव के विकास के लिए प्लान भी बेहतर ढ़ंग से तैयार करेंगे। गाॅंव का विकास सुनियोजित ढ़ंग से किया जाना चाहिए। उन्होने पंचायत प्रतिनिधियों से आव्हान किया है कि वे अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति सजग रहे और अधिकारों का सदुपयोग करें। कार्य मात्र कागजों पर न करते हुए वास्तविक रूप से किए जाने चाहिए। षासकीय धन का दुरूपयोग कतई नही किया जाना चाहिए। योजनाएं जनता के हित के लिए बनी है, इन योजनाओं का बेहतर ढ़ंग से क्रियान्वयन किया जाना चाहिए। हम सबका दायित्व है कि अपने दायित्व का अच्छी तरह से निवर्हन करे। 
               श्री पटेल ने कहा कि नई सरकार ने प्रदेष में किसानों का कर्ज माफी का निर्णय विकट परिस्थिति में लिया है। इस निर्णय से किसानों का फायदा होगा। जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत पात्र किसानों की सूची ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर प्रदर्षित की गई है। पंच-सरपंचों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे पात्र किसानों को इस योजना का लाभ पहुॅंचाने के लिए आगे आए। हम सबकी जिम्मेदारी है कि पात्र किसानों को इस योजना के तहत लाभान्वित करे। 
              श्री पटेल ने कहा कि गाॅंव में सार्वजनिक स्थानों, खेल मैदान जैसे अन्य विकास कार्य सुनियोजित ढ़ंग से किए जाने चाहिए, ताकि ग्रामीणों को उनकी आवष्यकता तथा अपेक्षाओं के अनुरूप विकास हो सके। श्री पटेल ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकार आवष्यक रूप से मिलेंगे। प्रदेश  सरकार गौशालाएं खोलने जा रही है। जिसका लाभ मध्यप्रदेश  ग्रामीण आजीविका मिषन के माध्यम से महिलाओं को भी मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती-मोहन पटेल ने भी इस कार्यशाला को सम्बोधित किया। 
                 मनावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  हिरालाल अलावा ने कहा कि हमारी सरकार विकास के लिए  वचनबद्ध है। हम सब मिलकर गाॅंव के विकास के लिए प्रयास करेंगे। गाॅंवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जावेंगे। षिक्षा के क्षेत्र में जिले को पिछड़ेपन से उबारेंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी आवष्यक सुधार किए जावेंगे। कुपोषण को दूर करने के लिए भी प्रयास किए जावेंगे। इस तरह के प्रषिक्षण विकासखण्ड स्तर पर भी आयोजित किए जाना चाहिए।
                 सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि षासन की मंषा है कि योजनाओं का क्रियान्वयन सही मायने में हो, इसके लिए यह कार्यषाला आयोजित की गई है। नई सरकार ने जनता से किए गए वायदों का क्रियान्वयन करना षुरू कर दिया है। सभी वायदों का क्रियान्वयन आवष्यक रूप से किया जावेंगा। 
                   धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पांचीलाल मेड़ा ने कहा कि प्रदेश  में सत्ता का परिवर्तन हुआ है। अधिकारी रूके हुए कार्य समय पर पूर्ण करे। उन्होने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण तथा विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जावेंगे।
                  कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि धार बहुत बड़ा जिला है, जिसमें 13 जनपद पंचायतें तथा 761 ग्राम पंचायतें है। जिले में 3 लाख से अधिक जाॅबकार्डधारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 5 हजार आवासों का निर्माण किया जा चुका है। इसके अलावा 5 हजार आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह जिला स्वच्छ भारत मिषन के अन्तर्गत खुले में षौच से मुक्त घोषित हो चुका है। जिले में मध्यप्रदेष ग्रामीण आजीविका मिषन द्वारा 14 हजार से अधिक महिला स्वसहायता समूहों का गठन किया जा चुका है, जिसमें 1 लाख 50 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी है। यह जिला प्रदेष में अग्रणी है। यह स्वसहायता समूह विभिन्न गतिविधियां संचालित कर अपना जीवन स्तर तथा आर्थिक क्षेत्र में उन्नति कर रहे है। श्री सिंह ने बताया कि जिले में कई नवाचार के कार्य किए गए है। आगे भी जिले में इसी तरह नवाचार के कार्य किए जावेंगे। इस अवसर पर मुख्य अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हरिसिंह झणिया ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर दलौदा सरपंच श्री विपीन जैन ने अपनी ग्राम पंचायत में किए गए कार्यो की प्रेरणादायक जानकारी दी।
          इस अवसर पर पूर्व सांसद गजेन्द्रसिंह राजुखेड़ी, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष  बालमुकुन्दसिंह गौतम, पुलिस अधीक्षक  बीरेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  आर.के. चौधरी, आयुक्त पंचायत श्रीमती उर्मिला शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रूपेश  कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  संजय तिवारी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री पंवार, जिले के त्रि-स्तरीय पंचायतराज के प्रतिनिधि, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, पत्रकारगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने अपने अनुभव सांझा किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अरूणा बोडा ने कि

No comments:

Post a Comment