HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 12 January 2019

जिला जेल में विधिक सेवा जागरूकता शिविर आयोजित कर न्यायधीश ने सुनी बंदियों की समस्या

जिला जेल में विधिक सेवा जागरूकता शिविर आयोजित कर न्यायधीश ने सुनी बंदियों की समस्या

संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
         धार-माननीय सरिता सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार के मार्गदर्शन में जिला जेल में  विधिक साक्षारता शिविर आयोजित किया गया ।  
         शिविर में मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्रीमती उषा गेडाम,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रेम साहू ,विशेष अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी श्रीमती रेखा द्विवेदी , अध्यक्षता जेल अधीक्षक श्री एस के उपाध्याय ने की सर्व प्रथम विवेकानंद  जयंती पर स्वामी विवेकानंद व सरस्वती के चित्र की पूजन कर दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
          अतिथि न्यायाधीश श्रीमती प्रेमा साहू द्वारा जेल में बंद कैदियों की समस्या सुनी साथ ही जिन बंदियों को वकील उपलब्ध नहीं है उन्हें वकील उपलब्ध कराने का  आश्वासन दिया। श्रीमती रेखा द्विवेदी ने विधिक सेवा प्राधिकरण से कैसे सहायता प्राप्त कर सकते है इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी साथ ही विवेकानंद के आदर्शों पर भी प्रकाश डाला।
        इस अवसर पर शिविर में जेलर यशवंत मांझी, पैरालीगल वालेंटियर्स श्रीमती लेखा शर्मा, संजय शर्मा,बैंक अधिकारी शशांक शुक्ला, यशवंत मोरे,चत्तर सिंह मंडलोई सहित विधिक सेवा सदस्य उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment