HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 2 January 2019

नर्मदा घाटी एवं पर्यटन विभाग कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने आज भोपाल में संभाला कार्यभार

नर्मदा घाटी एवं पर्यटन विभाग कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल  ने आज भोपाल में संभाला कार्यभार

संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
         भोपाल -  बुधवार, जनवरी 2, 2019, नर्मदा घाटी एवं पर्यटन मंत्री  सुरेन्द्र सिंह बघेल (हनी ) ने आज मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया। श्री बघेल ने कहा कि वचन-पत्र को सख्ती से लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा घाटी विभाग के कार्यों की समीक्षा की जायेगी। डूब क्षेत्रों की शिकायतों को दूर किया जायेगा। विभाग के कार्यों को गति दी जायेगी।
        पर्यटन मंत्री  सुरेन्द्र सिंह बघेल ने कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को पर्यटन हब के रूप में पहचाना जाता है। इसे अब मनोरंजन के क्षेत्र में भी विकसित किया जायेगा। श्री बघेल ने कहा कि कल्याणकारी सरकार से जो अपेक्षाएँ होती हैं, उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है।
       इस अवसर पर नर्मदा घाटी विभाग के अपर मुख्य सचिव  रजनीश वैश्य, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव  हरिरंजन राव, प्रबंध संचालक श्री टी.इलैया राजा एवं अपर प्रबंध संचालक सुश्री भावना वालिम्बे,काँग्रेस नेता सुरेन्द्रसिंह नीमखेड़ा, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष जानब  मुजीब कुरेशी, धार पूर्व सांसद गजेन्द्रसिंह राजूखेड़ी और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment