अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह भोपाल में संम्पन
संजय शर्मा संपादक
हैलो -धार पत्रिका
भोपाल- श्री नागदाह अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को 12वां स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह यहां वृंदावन गार्डन में हुआ। मुख्य अतिथि उपायुक्त वाणिज्य विभाग धर्मपाल शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सन्तोष कुंडल इंदौर, जगदीश मंडलोई खातेगांव तिवड़िया , केंद्रीय समिति अध्यक्ष रमेश व्यास उपस्थित थे।
समारोह में अध्यक्षीय उद्बोधन रामचंद्र दुबे ने दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की। उपायुक्त वाणिज्य विभाग धर्मपाल शर्मा ने कहा कि यदि युवा प्रतिभाएं लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत के साथ तैयारी करे तो निश्चित ही सफलता अर्जित होगी। उन्होंने कहा युवा वर्ग को समाज कार्यो के लिए आगे आना होगा तभी हम प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे।
वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों का त्याग करने की बात करते हुए कहा कि कोई भी संगठन ओर समाज तभी बेहतर प्रगति करता है जब वह कुरीतियों को खत्म कर एकजुट हो। हम एकजुट होकर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है।
समिति महासचिव यशवंत पुरोहित ने समिति द्वारा वर्ष भर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती माया तिवारी ने महिला समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिलाओं ने पूजा थाली सजाओ, त्वरित सलाद बनाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। समारोह में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
समारोह में यशवंत पुरोहित, अवधेश पाराशर, डॉ ऋचा पांडे, सुरेश मंडलोई, एवं अमित मंडलोई का सम्मान किया गया। साथ ही शिक्षा, खेलकूद, सामाजिक कार्य, राजनैतिक, राजकीय सेवा में चयनित सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट रहने वाली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेश गंगराड़े ने किया।
No comments:
Post a Comment