HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 16 January 2019

आशा सहयोगियों की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि लाभान्वित होंगी 4200 आशा सहयोगी

आशा सहयोगियों की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि लाभान्वित होंगी 4200 आशा सहयोगी

 संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
            भोपाल-  बुधवार, जनवरी 16, 2019, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  तुलसीराम सिलावट के निर्देश पर आशा सहयोगियों की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने आशा सहयोगियों को मार्गदर्शन के लिये दी जाने वाली कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि को 250 रुपये प्रति विजिट से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति विजिट कर दिया है।  आशा सहयोगी को एक माह में अधिकतम 25 विजिट की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

         राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा राशि में वृद्धि के आदेश जारी कर दिये गये हैं। बढ़ी हुई राशि का भुगतान नवम्बर-2018 में देय अक्टूबर-2018 से करने के आदेश दिये गये हैं। इस निर्णय से प्रदेश की 4200 आशा सहयोगी लाभान्वित होंगी। आशा सहयोगी आशा कार्यकर्ताओं को कार्य करने में मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करती हैं।

No comments:

Post a Comment