HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 8 December 2018

ग्राम बगड़ी मे विधिक सेवा प्राधिकरण के पेरालीगल वालेंटियर द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर जानकरी दी

ग्राम बगड़ी  मे विधिक सेवा प्राधिकरण के पेरालीगल वालेंटियर द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर जानकरी दी

         संजय शर्मा 
         हैलो -धार पत्रिका
         धार-दिनांक 08  -12 -2018 ,माननीय सरिता सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार के मार्गदर्शन में  व अपर सत्र न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री अतुल खंडेलवाल,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी श्रीमती रेखा द्विवेदी के निर्देशानुसार ग्राम बगड़ी  के समीप सगड़ी  के आंगनवाड़ी केंद्र  भवन में विधिक सेवा जागरूकता कार्यक्रम किया गया
             जिसमें  चाय एनजीओ प्रोजेक्ट कोडिनेटर सुश्री शिल्पा सिंह ने महिलाओं को स्वास्थ्य एवं कुपोषित बच्चों के संबधित जानकारी दी, पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती लेखा शर्मा ने विधिक सेवा प्राधिकरण से हम क्या लाभ ले सकते हैं और महिला कानूनी अधिकार कैसे प्राप्त कर सकते है 
        इस विषय पर बताया।पेरालीगल संजय शर्मा,अमर सिंह पारा ,योगेश मालवीय  ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के बीसीएम आशीष पाटीदार एंव महिला आशा कार्यकर्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment