इंदौर संभाग के कमिश्नर राघवेन्द्र सिंह द्वारा पीथमपुर उद्योगिक क्षेत्र का जायजा लिया
संजय शर्मा
हैलो -धार
धार/पीथमपुर- इंदौर संभाग के कमिश्नर राघवेन्द्र सिंह ने शनिवार को म. प्र औद्योगिक केंद्र विकास निगम इंदौर द्वारा विकसित उद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर सेक्टर 1 व 2 एवं विशेष आर्थिक प्रक्षेत्र का जायजा लिया। श्री सिंह ने इसके बाद उनके द्वारा पीथमपुर के समीक्ष म.प्र औद्योगिक केंद्र विकास निगम इंदौर द्वारा विकसित किये जा रहे नवीन औद्योगिक क्षेत्र ’’स्मार्ट इण्डस्ट्रीयल पार्क ’’ का भी जायजा लिया और क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। श्री सिंह ने भारत शासन की नेशनल ऑटो टेस्टिंक ट्रेक (नेट्रिप) परियोजना का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह, प्रबंध संचालक कुमार पुरूषोत्तम, कार्यकारी संचालक एकेवीएन इंदौर एच आर मुजाल्दे सहित राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment