HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 5 December 2018

आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर चुनाव को मजाक बनाने की कोशिश कर रही कांग्रेस: शिवराज

आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर चुनाव को मजाक बनाने की कोशिश कर रही कांग्रेस: शिवराज

कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप 
कहा- हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी कर रही है कांग्रेस 
संजय शर्मा 
हैलो -धार 
             भोपाल.  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग पर आरोप लगा रही कांग्रेस पर हमला बोला। बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। उसके बाद भी अनर्गल आरोपों की झड़ी लगाई जा रही है। मतदान के दिन से ही कांग्रेस बौखला गई है
           उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नजर में प्रशासन, पुलिस और चुनाव आयोग सब बेईमान है। आखिर कांग्रेस किस पर भरोसा करेगी। कांग्रेस, प्रशासन पर दबाव बना रही है। वे लोग जो उम्मीदवार नहीं हैं, वह भी स्ट्रांग रूम में जा रहे हैं। कांग्रेस चुनाव को मजाक बनाने की कोशिश कर रही है।
 शिवराज बोले- कांग्रेस अपनी हार का पूर्वानुमान लगा चुकी है
      " आचार संहिता के पालन के अतिरेक में चुनाव आयोग ने हम पर कड़ाई की। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है कि हम    कई जगह जरूरी था, लेकिन जा नहीं पाए। लेकिन मैंने कभी शिकायत नहीं की।"
       "चुनाव आयोग को कटघड़े में खड़ा करने से आखिर किसका भला होने वाला है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा और निष्पक्षता पर संदेह कर रही है।"
          जनता को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ सकते हैं: कैबिनेट बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि हमने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। चुनाव परिणाम का इंतजार करें, इतने स्वार्थी नहीं है। जो रूटीन के काम हैं, उन्हें करेंगे। खाद सप्लायी, धान, सोयाबीन की खरीदी की समीक्षा की। नई सरकार के आने तक पुरानी सरकार की जिम्मेदारी है। फिर नई सरकार के गठन में भी समय लगता है। जब तक हम जनता को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ सकते हैं।
          सिंधी समाज देशभक्त, शर्मा मामले की जांच कराएंगे: उन्होंने कहा विधायक रामेश्वर शर्मा को बुलाया था। उनसे बात की थी। उन्होंने बताया कि सिंधी समाज को लेकर ऐसा कुछ नहीं बाेला था। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान रामेश्वर शर्मा का एक आडियो वायरल हुआ था। इसमे विधायक रामेश्वर शर्मा सिंधी समाज को लेकर अपशब्द कहे गए हैं। हालांकि विधायक ने इस ऑडियो को फर्जी बताते हुए कांग्रेस की साजिश करार दिया था।

No comments:

Post a Comment