HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 1 December 2018

बदनावर विधानसभा चुनाव प्रत्याशी जो भी 50 हज़ार मत से अधिक मत प्राप्त करेगा वह विधायक बनेगा ?

बदनावर विधानसभा चुनाव प्रत्याशी जो भी 50 हज़ार मत से अधिक मत प्राप्त करेगा वह विधायक बनेगा ?

संजय शर्मा (संपादक )
हैलो -धार पत्रिका 
98934 -75407 

               बदनावर- 28 नवम्बर 2018 को बदनावर विधानसभा क्षेत्र का विधायक कौन बनेगा उसका भाग्य ईवीएम मशीनों में बंद हो गया है। लेक़िन बाज़ार में चुनावी चर्चा जोरों पर है की इस बार विधायक कौन होगा ।

           राजनीतिक पंडितों की बात माने तो इस बार धार जिले में सर्वाधिक मतदान 85 प्रतिशत बदनावर का रहा मशीन में 1,66,108 व शासकीय कर्मचारियों ने डाक पत्र 1378 के लगभग पड़े हैं कुल मिलाकर 1 लाख 67 हज़ार 486 मतों के द्वारा बदनावर विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रत्याशी का भाग्य का फैसला होना है। जो भी उम्मीदवार 50 हज़ार से अधिक मत प्राप्त करेगा वह बदनावर का विधायक होगा।
वर्ष 2008 विधानसभा चुनाव में बदनावर की स्थिति
          वर्ष 2008 विधानसभा चुनाव में बदनावर में कुल 1 लाख 8 हज़ार 388 मतों में से कांग्रेस राजवर्धन सिंह को 55 हजार 373 मत प्राप्त ,भाजपा खेमराज पाटीदार को 40 हजार 231 मत ,जनशक्ति पार्टी के रमेश पटेल को 5806 मत,बसपा के हेमंत मोदी को 4679 मत , निर्दलीय बीरम सिंह 2299 मत प्राप्त हुए थे , कांगेस उम्मीदवार राजवर्धन सिंह 15 हजार 142 मतों से विजय हुए थे।
वर्ष 2013 विधानसभा चुनाव में बदनावर की स्थिति
           वर्ष 2013 विधानसभा चुनाव में बदनावर में कुल मत 1 लाख 44 हजार 700 डाले गए थे, जिसमें भाजपा भवंर सिंह शेखवात को 73211मत प्राप्त,कांग्रेस के राजवर्धन सिंह को 63412 मत प्राप्त , अन्य को 9500 के लगभग वोट मिले थे। भाजपा के शेखवात 9812 वोटों से विजयी घोषित हुए थे।
             इस बार बदनावर विधानसभा क्षेत्र चुनाव में नोटा सहित कुल नो उम्मीदवार मैदान में है लेक़िन मुख्य रूप से भाजपा भवंर सिंह शेखवात ,कांग्रेस दत्तीगाव व भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशी राजेश अग्रवाल जो की स्थानीय वाद का मुद्दा लेकर दोनों ही प्रमुख पार्टी उम्मीदवार की चुनाव के दौरान नींद उड़ा रखी थी।
अब 11 दिसंबर को देखना है कि निर्दलीय प्रत्याशी अपने चुनावी प्रदर्शन में कितने खरे उतरते हैं की सिर्फ़ हंगामा भर रहता है।लेकिन यह बात तो तय है की जीत के लिए किसी भी उम्मीदवार को लगभग 50 हजार मतों से ज्यादा मत लाना होगा वही विजयी घोषित होगा।
              नोट - इन सभी मत प्राप्त  आंकड़े का दावा हैलो धार संपादक नहीं करते है यह सभी पूर्व समाचार पत्रों से लिए है। 

No comments:

Post a Comment