HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 25 November 2018

भाजपा महासचिव स्टार प्रचार कैलाश विजयवर्गीय ने राजगढ़ में किया रोड़ शो, भाजपा प्रत्याशी की जीत का दिलाया संकल्प

भाजपा महासचिव स्टार प्रचार कैलाश विजयवर्गीय ने राजगढ़ में किया रोड़ शो, भाजपा प्रत्याशी की जीत का दिलाया संकल्प

संजय शर्मा 
संपादक  हैलो -धार 
          राजगढ़-  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक कैलाश विजयवर्गीय ने आज सरदारपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल के समर्थन में राजगढ़ नगर में रोड़ शो किया। श्री विजयवर्गीय  मोहनखेड़ा स्थित हेलीपैड पर अपने हेलीकाप्टर से उतरे जहाँ भाजपा नेताओं ने पुष्पहार से उनका भव्य स्वागत किया।
          श्री विजयवर्गीय राजगढ़ में भाजपा केंद्रीय कार्यालय पहुँचे जहाँ से रोड़ शो प्रारम्भ हुआ। खुली जीप में श्री विजयवर्गीय एवं भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल ने लोगो का अभिवादन कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। रोड़ शो राजगढ़ के नया बस स्टेंड पहुँचा। जहाँ श्री विजयवर्गीय ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहाँ की भाजपा सरकार ने प्रदेश में चहुओर विकास किया हैं।
           इसलिए एक बार फिर भाजपा को ही चुने। श्री विजयवर्गीय ने नुक्कड़ सभा में मौजूद सभी कार्यकर्ता एवं जनता को भाजपा की जीत का संकल्प भी दिलवाया। इस दौरान सांसद सावित्री ठाकुर, अशोक जैन धार, पूर्व विधायक मुकामसिंह निगवाल, विधानसभा प्रभारी कन्हैयालाल पटेल, वरिष्ठ नेता सुरेश तातेड़, भाजयुमो जिला महामंत्री जयसूर्या,  भाजयुमो जिला  उपाध्यक्ष लाखन सिंह नवासा ,डॉ तरुण जोशी ,मंडल अध्यक्ष नवीन बानिया, गंगाराम पाटीदार, हरिराम पटेल,  भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मदन चोयल एवं देवीलाल श्रीकार आदि अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया प्रभारी एवं सांसद प्रतिनिधी गोपाल सोनी ने दी।

No comments:

Post a Comment