मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दसई में विशाल जनसभा को संबोधित कर जनता से मांगा संजय के लिए आशीर्वाद, जनपद सदस्य सहीत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की उपस्थिती में कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता की ग्रहण
हैलो -धार
संपादक संजय शर्मा
सरदारपुर / दसई - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल के समर्थन में आज विधानसभा क्षेत्र के दसई में विशाल जन सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने विधानसभा की जनता से भाजपा उम्मीदवार संजय बघेल की जीत का आशीर्वाद मांगते हुए कहां की मध्यप्रदेश को बिमारू राज्य से विकासशील राज्य बनाया है। अब जनता का भरपूर आशीर्वाद मिले, हम समृद्ध मध्यपदेश बनाएंगे। मुख्यमंत्री की सभा के दौरान सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीती- नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विधानसभा क्षेत्र के जनपद सदस्य नारायण खराड़ी कचनारिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधी घनश्याम सोलंकी सगवाल, जनपद सदस्य प्रतिनिधी मुकेश गामड़ जौलाना, दसई पंच विनोद बिलवाल, खुटपला सरपंच, जीतेन्द्र राठौड़, रघुनाथ चौधरी वरिष्ठ कार्यकर्ता, श्यामलाल पाटीदार बड़ोदिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ एवं ग्राम हत्याबान के 12 कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ मुख्यमंत्री की उपस्थिती में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिनका मुख्समंत्री श्री चौहान ने स्वागत किया।
आयोजन में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में मौजुद सभी लोगो से जित का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वही कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री जी को कमल का फुल भेंट किया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल पुष्पहार पहनाकर एवं तीर कमान भेंट कर सम्मानीत किया।
इस दौरान कार्यक्रम में मंच पर सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष राज बर्फा, महामंत्री मुकामसिंह रावत, विधानसभा प्रभारी महेंद्रसिंह चाचूबना, जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, अशोक जैन, नरेश राजपुरोहीत, विधानसभा प्रभारी कन्हैयालाल पटेल, विधायक वेलसिंह भूरिया, भाजपा नेता सुरेश तांतेड,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट , बाबूलाल चावड़ा, मंडल अध्यक्ष नवीन बानिया एवं रामेश्वर चौधरी, लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश संयोजक एवं मिसाबंदी डॉ. ओम सोनी, भाजयुमो जिला महामंत्री जयसूर्या,
कार्यक्रम प्रभारी श्याम नायक, लखन सिंह नवासा ,मुकेश पटेल, सुभाष मंडलेचा, नरेंद्र पाटीदार, दिनेश पटेल, सीताराम अमलियार, अमित सोनी आदी भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे। वहीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता मौजुद रहें। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र पाटीदार ने किया। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया प्रभारी एवं सांसद प्रतिनिधी गोपाल सोनी ने दी।
No comments:
Post a Comment