भारतीय जनता पार्टी की धार विधानसभा की प्रत्याशी नीना विक्रम वर्मा ने पीथमपुर क्षेत्र में किया शानदार तूफानी जनसंपर्क
हैलो -धार
संजय शर्मा संपादक
धार - भारतीय जनता पार्टी की धार विधानसभा की लोकप्रिय प्रत्याशी नीना विक्रम वर्मा ने धार विधानसभा के पिथमपुर नगरपालिका के ग्रामीण
क्षेत्र में शानदार प्रभावी जनसंपर्क किया। श्रीमती नीना विक्रम वर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विगत वर्षों में पूरे पीथमपुर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है और पिथमपुर को शासन द्वारा हाल ही में तहसील का दर्जा प्राप्त हुआ है ।प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पिथमपुर वासियों को लगातार मिलता रहा है। इन्हीं आधार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने और नेताओं ने नीना वर्मा के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील करी।
19 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से महादेव मंदिर के दर्शन कर वार्ड. क्रमांक1, 2,3,14,18,19,20 के तारपुरा, गवला, सिलोटिया, शिव ढाबा, धन्नड़, प्रिती नगर, डाक बंगला, अकोलिया, मरीमाता, जामोदी, खेडा, बरदरी में सघन जनसंपर्क किया। महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। बडी संख्या में कमल के फुल भेट कर नीना वर्मा का स्वागत किया गया। बुर्जुगों ने आशीर्वाद दिया एवं महिलाओं ने गले गला लिया। युवा वर्ग नाचते-गाते नीना भाभी के साथ चल रहा था। कई जगह तिलक लगाकर आरती उतारी गई और हार फूल से नीना वर्मा का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय वैष्णव देवेंद्र पटेल प्रकाश धाकड़ नंदकिशोर वर्मा अशोक पटेल राजेंद्र रघुवंशी नगर पालिका अध्यक्ष कविता वैष्णव भाजपा पदाधिकारी गण सुभाष जायसवाल रामचरण यादव अमृत जैन गणेश जायसवाल विक्की शर्मा हंसराज पटेल अमृत रघुवंशी सुभाष मावी, मोरसिंह, कामदार जी, दिपक बिरला, कालु मारु, आशिक पटेल, प्रभु राम बिरला, विजय रघुवंशी,, राजेश खरे, अनुपचंद बिदला, मुकेश पांचाल, कमल डाबर, भरत पटेल, श्रवण ठेकेदार, संजय शर्मा किशोर ढ इया संजय सोनी सी डी पाटील तेजराम राठौर राजेश वैष्णव डॉ कृपाराम मुकाती हरपाल चंदेल अतुल पटेल श्री राम उस्ताद सुनीता पटेल चंदा खरे उमा सोनिक क्षमा जायसवाल संध्या शर्मा राम बिरला प्रदीप चोकसे रूबल शेखावत सुमित जैन मनोज पटेल जावेद खान अनूप मीणा अर्जुन धाकड़ सहित पार्षदगणमहिला मोर्चा युवा मोर्चा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी विधानसभा मीडिया प्रभारी आशीष गोयल ने दी।
No comments:
Post a Comment